सीएम मनोहर लाल ने UPSC पास हुए होनहारों को दी बधाई, कहा- भारत की विकास यात्रा में दें शत-प्रतिशत योगदान

चंडीगढ़, 31 मई। हरियाण के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिविल सेवा पास करने वाले युवाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा-2021 उत्तीर्ण करने वाले देश के सभी होनहार युवाओं को हार्दिक बधाई। आशा करता हूं कि आप सभी अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कर भारत की विकास यात्रा में अपना शत-प्रतिशत योगदान दें। भविष्य के लिए आप सभी को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। संघ लोक सेवा आयोग ने सोमवार को सिविल सेवा का फाइनल रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया। इस बार हरियाणा के आठ युवाओं का सिविल सर्विस में चयन में हुआ है। इनमें 5 लड़कियां और तीन लड़के शामिल हैं।

CM Manohar Lal congratulated selected candidates in UPSC

इस वर्ष, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप ए और बी में नियुक्ति के लिए यूपीएससी द्वारा कुल 685 उम्मीदवारों का चयन किया है। इनमें 244 सामान्य, 73 ईडब्ल्यूएस, 203 ओबीसी, 105 एससी और 60 एसटी वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं।

चरखी दादरी के पैंतावास खुर्द गांव निवासी शाश्वत सांगवान ने 34वां रैंक हासिल किया है। पिछली पर शाश्वत सांगवान ने यूपीसी परीक्षा में 320 वां रैंक हासिल किया था। शाश्वत के पिता सतीश व माँ ललिता एमबीबीएस एमडी डॉक्टर हैं। जो दिल्ली में अपना क्लीनिक चलाते हैं। सोनीपत की प्रतिभा दहिया ने 55वां रैंक प्राप्त किया। प्रतिभा दहिया खरखौदा कस्बे के झरोठ गांव की रहने वाली हैं।

वहीं बहादुरगढ़ की कनिका राठी का 64वां रैंक रहा। कनिका राठी तीन बार असफल भी हुई। तीनों ही बार प्री-एग्जाम भी पास नहीं कर पाई, मगर हार नहीं मानी। चौथे प्रयास से पहले इंटेलीजेंस ब्यूरो की नौकरी छोड़ी। फिर से तैयारी की और इस बार सफलता हासिल कर ही ली। रोहतक के पुलकित बलहारा का 65वां रैंक है। पुलकित का परिवार रोहतक के सेक्टर में 3 में रहता है और मूल रूप से बहुअकबरपुर गाँव के रहने वाले हैं।

महेंद्रगढ के नारनौल के कारोता गाँव के रहने वाले इशू ने 81वां रैंक लेकर जिले का नाम रोशन किया है। हिसार के नारनौंद कस्बे की सोनिया कटारिया का 115वां रैंक आया है। सोनिया के पिता राजपाल एयरफोर्स से रिटायर हैं, अभी कैनरा बैंक में कर्मचारी हैं जबकि माँ कांता गृहणी है। सोनीपत के रोहणा गाँव की बेटी गरिमा गर्ग ने 220वां रैंक हासिल किया है। गरिमा गर्ग अभी परिवार सहित सोनीपत की गुड़ मंडी में रहती हैं। सोनीपत की ही निधि ने 524वां रैंक हासिल किया है। निधि का परिवार सोनीपत सेक्टर 23 में रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+