सीएम मनोहर लाल ने जाट भवन के लिए दी जमीन, जाट समुदाय ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर किया सम्मान
गुरुग्राम, 20 जून। गुरुग्राम में जाट भवन के निर्माण के लिए जगह उपलब्ध करवाने पर जाट समुदाय ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया और पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम के लोक निर्माण विश्राम गृह में स्वयं जमीन का अलाटमेंट लेटर सभा के प्रतिनिधियों को भेंट किया।

यह जमीन मिलने से गुरुग्राम में जाट भवन बनाने की जाट समुदाय की पुरानी मांग पूरी हुई है। इससे जाट समुदाय में खुशी का माहौल है। जाट कल्याण सभा को गुरुग्राम के सेक्टर 10 में जाट भवन बनाने के लिए लगभग 2000 वर्ग गज जमीन अलॉट की गई है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वे 'हरियाणा एक-हरियाणवी एक' के सिद्धांत पर चल रहे हैं और प्रदेश की 36 बिरादरी को साथ लेकर #हरियाणा को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नि:स्वार्थ भाव से काम करने का परिणाम अच्छा ही निकलता है।












Click it and Unblock the Notifications