पंजाब सीएम मान ने धर्मशाला में IPL मैच का लिया लुत्फ
हिमाचल प्रदेश में सीएम मान ने आईपीएल मैच देखा।

हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धर्मशाला स्टेडियम में चल रहे आईपीएल मैच का आनंद लिया।
दरअसल धर्माशाला के स्टेडियम में चल रहे IPL मैच को देखने के लिए सीएम मान शनिवार सुबह अपने परिवार सहित हिमाचल पहुंचे थे। धर्मशाला के स्टेडियम में चल रहे पंजाब किंगज व राजस्थान रॉयल के बीच मैच का सीएम मान ने खूब आनंद लिया।
बता दें कि पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने परिवार सहित धर्मशाला पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर सीधे आज सुबह धर्मशाला स्टेडियम में उतरा, जहां पर हिमाचल पुलिस द्वारा भव्य तरीके से स्वागत किया गया। सीएम मान का परिवार के साथ ये एक निजी दौरा बताया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications