पंजाबी यूनिवर्सिटी के यूथ फेस्टविल में पहुंचे सीएम मान, रोजगार पर दिया ये बयान
पंजाबी यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टविल समापन समारोह मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होने पहुंचे।

पटियाला: पंजाबी यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टविल समापन समारोह मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी यूनिवर्सिटी में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। पंजाब में शिक्षा कभी कर्जे के नीचे नहीं दबेगी। अगर शिक्षा तीसरा नेत्र है तो सरकार को बच्चों को शिक्षा के लिए चौथा नेत्र खोल लेना चाहिए। पंजाब को इंडस्ट्रीयल हब बनाया जाएगा। युवा डिग्रीयां लेकर बाहर जा रहे हैं अगर सरकार के पास नौकरियां नहीं है तो युवा वर्ग टंकियां पर चढ़ जाते हैं धरने देने लग जाते हैं। पंजाबियों में आइडिया की कमी नहीं है, अगर कमी है तो सिर्फ सही प्लेटफार्म की है।
इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि पंजाब पुलिस पुलिस के हर रैंक में 2100 से ज्यादा लड़के-लड़कियां भर्ती किए जाएंगे। हर साल यह भर्ती होगी। भर्ती के लिए टेस्ट देने के बाद बिना किसी शिफारिश के नौकरी मिलेगी। पंजाब सरकार का पूरा ध्यान रोजगार पर है। पंजाब में रह कर अपना भविष्य बनाएं। युवाओं को विदेश जाने की नौबत नहीं आएगी।
उन्होंने कहा कि वह लगातार कोशिश कर रहे हैं कि पंजाब में रोजगार लेकर आए। इस दौरान उन्होंने पंजाबी भाषा को लेकर कहा कि पंजाब में रहते हुए पंजाबी बोलने का फैसला किया गया है कितनी अजीब बात है। कोई भी भाषा सीखों पंजाब सरकार मना नहीं करती लेकिन पंजाबी जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications