पंजाब: सीएम मान की खरड़ को सौगात, 50 बिस्तरों वाले जच्चा-बच्चा अस्पताल का किया उद्घाटन
खरड़ में 50 बिस्तरों वाले जच्चा-बच्चा अस्पताल का सीएम मान ने उद्घाटन किया। ₹8 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनकर ये तैयार हुआ है।

पंजाब के सीएम मान आज खरड़ पहुंचे हैं। वहां उन्होंने मां और नव जन्मे बच्चे के लिए पहल के स्तर पर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने मोहाली के खरड़ में मदर और चाइल्ड विंग 50 बैड के अस्पताल का उद्घाटन किया है। यह अस्पताल आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस है। इसे 8.59 करोड़ की लगात से तैयार किया गया है।
इस दौरान मंत्री बलबीर सिंह और अनमोल गगन मान भी मौके पर मौजूद रहे। सीएम मान ने कहा कि अस्पताल में बच्चे को जन्म देने वाली मां और जन्म लेने वाले बेबी की संभाल के लिए लेटेस्ट मशीने लगाई गई हैं ताकि मां को खुशी हो दुनिया में आने वाले बच्चे की अस्पताल में केयर हो रही है। अस्पताल बुढलाडा, नकोदर व डेरा बस्सी में भी तैयार हो रहे हैं।
इस दौरान सीएम मान ने कहा कि उन्होंने जो गारंटी दी वह पूरी की है। उन्होंने कहा कि यह 35वां जच्चा-बच्चा केंद्र है। उनका टारगेट 45 केंद्र हैं। सीएम मान ने कहा कि आने वाले समय 75 से 100 आम आदमी क्लीनिक और तैयार हो रहे हैं। जब लोग घरों से निकलेंगे तो उन्हें 100 मीटर पर आम आदमी क्लीनिक मिलेगा। लोगों को लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। बड़े अस्पतल में नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में सारा कुछ फ्री है। आम आदमी क्लीनिकों में 41 तरह के टेस्ट हो रहे हैं, आपकी रिपोर्ट का मैसेज फोन पर आता है, 92 किस्म की दवाईयां मिलती हैं। अगर बड़े अस्पताल जाने की नौबत आई तो डॉक्टर लिखकर देंगे।
दूसरी उन्होंने 1 जुलाई से बिजली फ्री की गारंटी पूरी की है। 2 महीने के 600 यूनिट फ्री हैं। देश में किसी भी सरकार को यकीन नहीं कि पंजाब में ऐसा हो गया। 88 प्रतिशत के घरों के बिजली के बिल जीरो आते हैं। उन्होंने कहा कि अगर नीयत साफ हो तो सब कुछ ठीक होता है। सरकारी स्कूलों में 2 लाख के करीब नर्सरी से 12वीं तक बच्चों की गिनती बढ़ेगी। पहले प्रिंसीपल सिंगापुर भेजे और अब फिनलेंड भेजने की तैयारी है। 29237 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके वह अपनी कुर्सी पर बैठ कर काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications