सी.एम. मान ने नौजवानों को बांटे नियुक्ति पत्र, विरोधियों को दिया जवाब

भवन में सी.एम. मान ने आज पी.डब्ल्यू.डी. विभाग में 188 जे.ईज को नियुक्ति पत्र बांटे। मुख्यमंत्री ने सभी 188 जे.ईज को इस मौके बधाई दी और संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब में किसी मुलाजिम को कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा

bhagwant mann

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में नगर निगम भवन में सी.एम. मान ने आज पी.डब्ल्यू.डी. विभाग में 188 जे.ईज को नियुक्ति पत्र बांटे। मुख्यमंत्री ने सभी 188 जे.ईज को इस मौके बधाई दी और संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब में किसी मुलाजिम को कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में कच्चा शब्द ही खत्म कर दिया जाएगा। कोई भी आसामी खाली नहीं रहने दी जाएगी। उन्हें जैसे-जैसे मंजूरी मिल रही है वह वैसे-वैसे कच्चे मुलाजिमों को पक्का कर रहे हैं। सभी युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं। अभी तक वह 26047 नियुक्ति पत्र बांट चुके हैं। सभी गारंटियां पूरी कर रहे हैं। सी.एम. ने कहा कि मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। नौजवानों को डिग्री के हिसाब से नौकरी मिलेगी। अब कोई सिफारिश नहीं चलती है। अगर आप भी तनदेही से काम करेंगे तो उनका नाम भी लोक निर्माण में आएगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता से किया हर वायदा पूरा किया जा रहा है। पंजाब में 500 मोहल्ला क्लीनिक खोले जा रहे हैं। लोग मोहल्ला क्लीनिक का फायदा ले रहे हैं। क्लीनिकों में सभी का इलाज फ्री है। बड़े अस्पतालों में भीड़ कम हुई है। मोहल्ला क्लीनिक पूरी तरह पेपरलेस है। पंजाब में और इंडस्ट्रियां आ रही हैं। पूर्व सरकारों के दौरान लोग टंकी और टार्वरों पर चढ़ते परंतु अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा पेंशन घर-घर कुंडा खड़का कर पहुंचाई जाएगी। लोगों को राहत देने के लिए होम डिलीवरी ऑफ सर्विसिज शुरू की जाएगी।

इस दौरान सी.एम. भगवंत मान विरोधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने डिस्पेंसरियों को मोहल्ला क्लीनक बनाए जाने पर जवाब देते हुए कहा कि अकाली कहते हैं कि डिस्पेंसरियां उन्होंने बनवाई थी लेकिन क्या बादलों ने डिस्पेंसरियों की रजिस्ट्रियां करवाई थी। सी.एम.मान ने कहा कि उन्होंने सभी खंडर हुई बिल्डिंगों को चलाया है। उन्होंने कहा कि बादल गांव-गांव जाकर देखें क्या उनकी बनाई डिस्पेंसरिया चल रही है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पहली सरकारें आखिरी 6 महीनें आकर ऐलान करती थी उनकी सरकार ने तो पहले 6 महीनों काम करके दिखाए हैं। पूर्व सरकारें अगर नौजवानों को नौकरियां देती तो उन्हें विदेश जाने की जरूरत न पड़ती।

अंत में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अगर आप सभी उनके कंधे से कंधा मिला कर चलेंगे तो वह पंजाब को नंबर वन पर पर ले आएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि परमात्मा ने उनकी यह ड्यूटी लगाई है। वह तनदेही से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका पंजाब सरकार मिशन रोजगार जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+