सीएम खट्टर बोले, संत महापुरुषों ने हमेशा जन को जागरूक करने का काम किया

मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि अनंतकाल से संत महापुरुषों ने सदैव सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जन जन को जागरूक करने का काम किया है।

CM Khattar says saints always worked to make people aware

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जन्मदिवस कई मायनों में खास रहा। जहां एक ओर उन्होंने अपने जन्म दिवस की शुरुआत संत महात्माओं के साथ हवन यज्ञ कर उनके आशीर्वाद लेने के साथ की, वहीं दूसरी ओर उन्होंने संत महात्माओं से समाज में फैली सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार का सहयोग करने की अपील की।

संत महात्माओं ने हरियाणा सरकार द्वारा जल संरक्षण और नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना की और मुख्यमंत्री को इन दोनों पुण्य कार्यों की सफलता के लिए अपनी ओर से सहयोग देने का भरोसा दिया।

आज मुख्यमंत्री के निवास संत कबीर कुटीर पर संत महात्माओं के साथ जल संरक्षण और नशा मुक्ति अभियान विषय पर विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनंतकाल से संत महापुरुषों ने सदैव सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जन जन को जागरूक करने का काम किया है। जन मानस संत महापुरुषों के विचारों और शिक्षाओं को मानते हुए सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने में भरपूर सहयोग देते हैं। इसलिए संत महापुरुषों का जल संरक्षण और नशा मुक्ति अभियान में राज्य सरकार के साथ सहयोग करने से यह अभियान निश्चित तौर पर सफल होंगे।

बैठक के दौरान सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजेश खुल्लर ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से नशे की समस्या की वास्तविकता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हरियाणा सरकार नशा तस्करों पर सख़्त कार्रवाई कर रही है। इसके लिए सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है। जिला, रेंज और राज्य स्तर पर एंटी नारकोटिक्स सैल्स बनाए हैं और हरियाणा में 5 हजार से अधिक गिरफ्तारियां की गई है। जनवरी, 2023 तक नशा अपराधों में शामिल व्यक्तियों की 37.29 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है और 15 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने बताया कि दवाओं की अवैध बिक्री को रोकने हेतु मोबाइल ऐप 'साथी' बनाया है। अपराधिक गतिविधियों के डेटाबेस के लिए सॉफ्टवेयर हॉक विकसित किया है तथा पंचकूला में अन्तर्राज्यीय ड्रग सचिवालय की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति के लिए हरियाणा सरकार ने विशेष कार्य योजना तैयार की है। नशा मुक्ति व पुनर्वास हेतु प्रदेश में 52 नशा मुक्ति केंद्र खोले गए हैं। सरकारी मेडिकल कालेजों में भी नशा मुक्ति वार्ड खोले गए हैं और 13 जिलों के सिविल अस्पतालों में नशा मुक्ति केंद्र बनाए गए हैं।

इसके अलावा, राज्य सरकार सरकार जन जागृति के लिए विशेष जागरूकता अभियान चला रही है। इसके लिए ग्राम से राज्य स्तर तक मिशन टीमों का गठन किया है। टोल फ्री एंटी - ड्रग हेल्पलाइन नंबर 9050891508 शुरू किया गया है, जिस पर नागरिक सूचनाएं दे सकते हैं। इसके अलावा युवाओं को नशे से बचाने के लिए कार्यक्रम धाकड़ भी चलाया जा रहा है।

बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार (सिंचाई) श्री देवेंद्र सिंह ने संतों को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री जल संरक्षण के प्रति बेहद गंभीर हैं। उनके मार्गदर्शन में राज्य सरकार जल संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।

उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में विभिन्न विभागों, हितधारकों और विशेषज्ञों के साथ जल संरक्षण पर 2 दिवसीय जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। इस संगोष्ठी में जल संरक्षण और जल संचयन के लिए भविष्य की कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया। निश्चित तौर पर आने वाले समय में हरियाणा जल संरक्षण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+