मुख्यमंत्री ने शहीदों के गांव रूपड़ाका में अमर शहीदों की शहादत को किया नमन, की ये घोषणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज पलवल जिला के उटावड गांव में शहीद मीनार के समक्ष अमर शहीदों की शहादत को नमन किया।

CM Khattar paid tribute to the martyrdom of the immortal martyrs in Rooprada

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज पलवल जिला के उटावड गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम से पहले शहीदों के गांव कहे जाने वाले रूपड़ाका गांव में पहुंचे। गांव वालों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सीएम खट्टर ने शहीद मीनार के समक्ष अमर शहीदों की शहादत को नमन किया और गांव में बनी करीब 105 फ़ीट ऊंची शहीद मीनार के नवीनीकरण के लिए 5 लाख रुपये की राशि सहयोग स्वरूप देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने शहीद मीनार पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 1857 के संग्राम में यहां के वीरों ने राष्ट्र प्रेम में देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि आजादी की लड़ाई में दिए गए हमारे वीर सपूतों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने हरियाणा सरकार की ओर से गांव के वीर शहीदों सहित 13 अप्रैल 1919 के दिन अमृतसर के जलियावाला बाग में हुए नरसंहार में काल का ग्रास बने देशवासियों की शहादत को भी नमन किया।

इसके बाद उटावड़ व बहीन में जन संवाद के रूप में मुख्यमंत्री ने एक पंचायती प्रतिनिधि की तरह मुड्ढे पर बैठकर खुले दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं और खुले मन से एक-एक करके समस्याओं का निवारण किया तथा कुछ शिकायतों के समाधान करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+