ब्रिटेन के पूर्व PM टोनी से मिले CM खट्‌टर, दिल्ली में हुई मुलाकात

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में तृतीयक स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवा रही है।

CM Khattar met former UK PM Tony, met in Delhi

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात हुई। हरियाणा भवन में हुई लगभग 30 मिनट की मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने हरियाणा के हेल्थ सेक्टर में सरकार के साथ काम करने की इच्छा जताई। इसके साथ ही बुनियादी सुविधाओं जैसे विषयों पर काम करने की संभावनाओं पर भी दोनों के बीच चर्चा हुई।

हरियाणा में तृतीयक स्तर की मिल रहीं स्वास्थ्य सेवाएं
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में तृतीयक स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवा रही है। हर जरूरतमंद को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए भी आयुष्मान भारत योजना तथा चिरायु हरियाणा योजना चलाई जा रही है। कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज खोल रही है, जिससे न केवल डॉक्टरों की कमी पूरी होगी बल्कि स्वास्थ्य सुविधाएं भी सुदृढ़ होंगी।

और विकसित होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
सीएम ने कहा कि टोनी ब्लेयर फेथ फाउंडेशन के सहयोग से प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में और विस्तार होगा तथा स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होंगी। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अपनी अनेक योजनाओं को सूचना प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ा है, जिसके चलते नागरिकों तक योजनाओं व सेवाओं का त्वरित लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया है।

PPP की बताई खूबियां
सीएम ने टोनी ब्लेयर को बताया कि राज्य सरकार ने सरकारी कार्यों में IT का उपयोग करते हुए एक नया प्रयोग किया है। हमने राज्य में रह रहे हर परिवार को एक इकाई मानते हुए परिवार पहचान पत्र बनाया है। इस एक दस्तावेज में परिवार के प्रत्येक सदस्यों की जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, नौकरी, व्यवसाय, स्वरोजगार आदि जानकारी दर्ज है।

अब हर पात्र परिवार को PPP के माध्यम से ही सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ बिना किसी कार्यालय के चक्कर काटे बिना समयबद्ध तरीके से मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+