Asian Games 2023 में इतिहास रचने वाले भारतीय खिलाड़ियों को CM खट्टर की बधाई, कहा- देश को आप पर गर्व

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एशियन गेम्स 2023 में सफल हुए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, एशियन गेम्स में बज रहा भारत का डंका बज रहा है। प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों की सीएम खट्टर ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "एशियन गेम्स में भारत का डंका बज रहा है। एशियन गेम्स की टेनिस मिक्स डबल्स प्रतिस्पर्धा में रुतुजा भोसले, रोहन बोपन्ना, स्वर्ण पदक जीतने और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सरबजोत सिंह और दिव्या को रजत पदक जीतने पर बधाई।" सीएम विजेता भारतीय खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए आगे लिखा, "समस्त भारतवर्ष को आप पर गर्व है, आप सभी अपने खेल कौशल से देश-प्रदेश का मान- बढ़ाते रहें, ऐसी मेरी कामना है, आशीर्वाद।"

Khattar congratulates Asian Games players

बता दें कि हरियाणा में एशियन गेम्स के छठे दिन हुई शूटिंग प्रतियोगिता में भारत की तीन लड़कियों ने जीत हासिल की। ईशा सिंह, पलक गुलिया और दिव्या थडिगोल नाम की इन लड़कियों ने वाकई अच्छा प्रदर्शन किया और अपने देश के लिए तीन पदक जीते।

इसके अलवा एशियन गेम्स में 17 साल की पलक ने दो पदक जीते, जिनमें से एक स्वर्ण पदक है। ईशा ने रजत पदक जीता। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पलक और ईशा को उनकी जीत की बधाई दी थी। एक्स पर एक ट्वीट में सीएम पलक गुलिया को शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और ईशा स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि इन लड़कियों पर बहुत गर्व है।

10 मीटर एयर पिस्टल वुमेंस के फाइनल में गोल्ड जीत लिया है। ये उपलब्धि पलक ने 242.1 अकों के साथ हासिल की है। वहीं, ईशा सिंह ने भी सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। ईशा इस इवेंट में 239.7 प्लाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर रहीं।

प्रतियोगिता में सातवां दिन (30 सितंबर) भी भारत के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के लिहाज से शानदार रहा। अब तक भारत ने 38 पदक जीत लिए हैं, जिसमें 10 स्वर्ण, 14 रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं। दिन की शुरुआत में सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस ने हांगझोऊ में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में रजत पदक जीता। एशियन गेम्स 2023 में ये अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+