CM केजरीवाल ने एलजी को भेजी DERC अध्यक्ष नियुक्त करने की फाइल
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में दिल्ली सरकार ने फिर सेवानिवृत्त जस्टिस राजीव कुमार श्रीवास्तव की नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा।

दिल्ली सरकार और एलजी के बीच तनातनी का दौर जारी है। इसी बीच सीएम केजरीवाल ने एलजी को डीईआरसी अध्यक्ष नियुक्त करने की फाइल भेज कर दी है। 19 मई को सुप्रीम कोर्ट ने एलजी को फटकार लगाते हुए कहा कि डीईआरसी चेयरमैन मामले को दो हफ्ते में निस्तारित किया जाए।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में दिल्ली सरकार ने फिर सेवानिवृत्त जस्टिस राजीव कुमार श्रीवास्तव की नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा है।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले और केंद्र के अध्यादेश के बाद एलजी लैंड, कानून व्यवस्था और पुलिस को छोड़कर राज्य सरकार की सहायता व सलाह पर कार्य करने के लिए बाध्य हैं।












Click it and Unblock the Notifications