जल बोर्ड की बैठक में CM केजरीवाल का बड़ा फैसला, नियमित तौर पर होगी ट्रंक सीवर की सफाई

दिल्ली जल बोर्ड से साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में आज माननीय CM @ArvindKejriwal जी ने दिल्ली के सीवर सिस्टम को लेकर एक बेहद ही अहम फ़ैसला लिया।

delhi
d

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड से साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में सीवर सिस्टम को लेकर एक बेहद ही अहम फ़ैसला लिया। दिल्ली में अब सभी ट्रंक सीवर की सफ़ाई और डीसिल्टिंग का काम नियमित तौर पर किया जाएगा और सीवर ओवरफ़्लो को रोका जाएगा।

सीएम ऑफिस की तरफ से ट्वीट करके कहा कि दिल्ली के सभी ट्रंक यानि बड़े सीवरों की सफ़ाई और डीसिल्टिंग का काम पूर्व की सरकारों में आज तक नहीं किया गया था, जिसे अब युद्ध स्तर पर करने के आदेश दिए गए हैं। सीएम के इन प्रयासों के बाद जल्द ही सीवर ओवरफ़्लो से दिल्ली की जनता को निजात मिलेगी।

दिल्ली जल बोर्ड से साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में आज माननीय मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी ने दिल्ली के सीवर सिस्टम को लेकर एक बेहद ही अहम फ़ैसला लिया।

दिल्ली में अब सभी ट्रंक सीवर की सफ़ाई और डीसिल्टिंग का काम नियमित तौर पर किया जाएगा और सीवर ओवरफ़्लो को रोका जाएगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि दूषित पानी के असल कारणों को चिन्हित कर उन्हें ठीक किया जाए। वाटर कंटैमिनेशन के प्रमुख कारणों पर प्रभावी तरीक़े और तकनीक की सहायता से काम हो और दिल्ली की जनता को साफ़-स्वच्छ पानी की सप्लाई की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+