सीएम केजरीवाल ने भारत के ऑस्कर विजेताओं को दी बधाई, बोले- ये देश के लिए गर्व का क्षण

ऑस्कर में एक ही साल में दो- दो अवॉर्ड भारतीय फिल्मों को मिला। इससे पूरे देश में खुशी देखी जा रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बार भारत के ऑस्कर विजेताओं को बधाई दी है।

Arvind Kejriwal

ऑस्कर्स में भारत का 94 साल का सूखा आज खत्म हो गया। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटु नाटु और गुनीत मोंगा की द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर्स मिला। शो में पहले द एलिफेंट व्हिस्परर्स को शॉर्ट फिल्म डॉक्यूमेंट्री कैटगरी में जीत मिली उसके कुछ देर बाद "नाटु नाटु" गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटगरी में ऑस्कर का अवॉर्ड मिला।

ऑस्कर में एक ही साल में दो दो अवॉर्ड भारतीय फिल्मों को मिला। आम से लेकर खास तक, सभी भारतीय इस उपलब्धि पर खुश हैं। इन फिल्मों के मेकर्स को खूब बधाई मिल रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भारत के ऑस्कर विजेताओं 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' और 'आरआरआर' को बधाई दी। उन्होंने दोनों फिल्मों के कलाकार, निर्माता और निर्देशकों की प्रशंसा की और कहा कि ये भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, "सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु फिल्म श्रेणी में ऑस्कर जीतने के लिए "द एलिफेंट व्हिस्परर्स" के पीछे पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है।"

एसएस राजामौली की तेलुगु पीरियड एक्शन फिल्म "आरआरआर" का पेपी फुट-टैपिंग चार्टबस्टर "नाटु नाटु" ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए अकादमी पुरस्कार जीतने वाला पहला भारतीय ट्रैक बनकर इतिहास में अपनी जगह बनाई। फिल्म आवॉर्ड मिलने के बाद एसएस राजामौली ने अपने इंटरव्यू में कहा, "पूरे गाने पूरे दर्शकों को ताली बजाते हुए, कलाकारों के लिए स्टैंडिंग ओवेशन देते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+