पलामूरू में 16 सितंबर को रचेगा इतिहास, सीएम केसीआर करेंगे पीआरएलआईएस सिंचाई योजना का उद्घाटन

तेलंगाना में 16 सितंबर को पलामुरू रंगारेड्डी लिफ्ट सिंचाई योजना (पीआरएलआईएस) के उद्घाटन होने वाला है। इसके उद्घाटन के साथ ही राज्‍य की विकास यात्रा में एक नया अध्‍याय जुड़ जाएगा। मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव नरलापुर में इस ऐतिहासिक परियोजना को हरी झंडी दिखाएंगे। इस कार्यक्रम के अवसर आयोजित विशाल सार्वजनिक बैठक को भी सीएम संबो‍धित करेंगे।

Telangana

12.30 लाख एकड़ कृषि भूमि को इसके जरिए होगी सिंचाई

लगगभग 35,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पीआरएलआईएस 12.30 लाख एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई का पानी प्रदान करेगी। इसके अलावाा 1,200 से अधिक गांवों को पीने के पानी की आपूर्ति करेगी। इसके साथ ही औद्योगिक जरूरतों को पूरा करके दक्षिणी तेलंगाना के भविष्य को नया आकार देगी।

सफल ड्राई हो चुका है

ये योजना सीएम चंद्रशेखर की सोच है, पीआरएलआईएस कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई योजना (केएलआईएस) की सफलता का अनुसरण करती है, जिसे उत्तरी तेलंगाना की जीवन रेखा माना जाता है। अधिकारी पहले ही सफल ड्राई रन कर चुके हैं, जबकि लिफ्टों और पंप हाउसों का वेट रन 16 सितंबर को होगा।

सीएम की बदौलत शुरू हो रही ये परियोजना

मुख्यमंत्री ने 2015 में पीआरएलआईएस की आधारशिला रखी थी, लेकिन आंध्र प्रदेश सरकार की आपत्तियों, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में मामलों और केंद्र से मंजूरी में देरी समेत अनया बाधांओं के कारण पूरा नहीं किया जा सका था। हालाँकि, राज्य सरकार ने अपनी दृढ़ता से इस परियोजना को साकार किया जो अब उद्घाटन के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+