तेलंगाना में चिकित्सा शिक्षा का नया चरण, सीएम केसीआर एक साथ करेंगे नौ मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन
तेलंगाना की केसीआर सरकार के कार्यकाल में राज्य हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में तेलंगाना अब नए चरण कदम रख रहा है। मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव शुक्रवार को एक ही दिन में नौ नए मेडिकल कॉलेजों के उद्घाटन के साथ करेंगे। इसके बाद तेलंगाना में चिकित्सा शिक्षा एक नए चरण में प्रवेश करेगी।

सत्तारुढ़ पार्टी बीआरएल ने कहा ते तेलंगाना को छोड़कर किसी भी अन्य किसी राज्य ने नौ मेडिकल कॉलेज स्थापित नहीं किए हैं और ना ही शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में 900 एमबीबीएस सीटें शुरू करने की अनुमति हासिल की है।
900 सीटें तेलंगाना में जोड़ी गईं
बता दें इस साल 2,118 मेडिकल सीटों को एनएमसी की अनुमति मिली, जिनमें से 900 सीटें तेलंगाना में जोड़ी गईं। कामारेड्डी, करीमनगर, खम्मम, जयशंकर भूपालपल्ली, आसिफाबाद, निर्मल, राजन्ना सिरसिला, विकाराबाद और जनगांव में नए परिसरों में रिपोर्टिंग करने वाले छात्रों से संबंधित सीट आवंटन और औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।
वर्ष 2024-25 तक 8 और मेडिकल कालेज
जोगुलम्बा गडवाल, नारायणपेट, मुलुगु, वारंगल, मेडक, यदाद्री भोंगिर, रंगारेड्डी और मेडचल मल्काजगिरी में अगले शैक्षणिक वर्ष 2024-25 तक आठ और सरकारी मेडिकल कॉलेज और संलग्न जिला अस्पताल शुरू करने के लिए काम पहले से ही चल रहा है।तेलंगाना को आरोग्य तेलंगाना में बदलना मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव का दृष्टिकोण है।
सभी जिलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित करने वाला पहला राज्य
स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव ने कहा हम सभी जिलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित करने वाले पहले राज्य होंगे, जो छात्रों को चिकित्सा शिक्षा हासिल करने और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के अधिक अवसर प्रदान करेगा।












Click it and Unblock the Notifications