वन शहीद दिवस पर सीएम केसीआर बोले- पर्यावरण संरक्षण तेलंगाना सरकार का प्राथमिक मिशन है
Forest Martyrs' Day: वन शहीद दिवस के मौके पर सोमवार को मुख्यमंत्री चन्द्रशेखर राव कहा वन, पर्यावरण और हरियाली के बिना समाज अकल्पनीय है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार ने राज्य गठन के तुरंत बाद पर्यावरण संतुलन के महत्व को ध्यान में रखते हुए एक कार्य योजना बनाई जिसकी बदौलत पिछले दशक में महत्वपूर्ण प्रगति हुई।

सीएम ने कहा तेलंगाना सरकार द्वारा चलाए गए "तेलंगाना कु हरिताहरम" ने राज्य में पुनर्वनीकरण और हरियाली को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ हॉर्टिकल्चरल प्रोड्यूसर्स (एआईपीएच/आईएएचपी) ने शहर में हरित आवरण में सुधार किया जिसकी बदौलत हैदराबाद को प्रतिष्ठित "वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड - 2022" से नवाजा गया जो अन्यथा शहरी कंक्रीट के जंगल में बदल रहा था।
पर्यावरण संरक्षण तेलंगाना के लिए है प्राथमिक मिशन
चंद्रशेखर राव ने दोहराया कि विकास और प्रौद्योगिकी में प्रगति के बावजूद पर्यावरण संरक्षण तेलंगाना के लिए एक प्राथमिक मिशन है। सीएम ने कहा अपर्याप्त पर्यावरण संरक्षण उपायों के कारण जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न वैश्विक चुनौतियों को स्वीकार किया।
'जंगल बचाओ - जंगल बढ़ाओ'
मुख्यमंत्री ने 'जंगल बचाओ - जंगल बढ़ाओ' के नारे के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई, और सभी लोगों से इस नेक काम के लिए अपना समर्थन देने का आह्वान भी किया।
वन को संरक्षित करने की है साझा जिम्मेदारी
इसके साथ ही सीएम केसीआर ने वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों की पर्यावरण और वन को संरक्षित करने की साझा जिम्मेदारी बताया । सीएम ने हितधारकों से तेलंगाना के 33 प्रतिशत हरित लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने इस संबंध में वन विभाग के सराहनीय प्रयासों की सराहना की।
वन संरक्षण में जान गंवाने वाले शहीदों को दी श्रद्धांजलि अर्पित की
इस अवसर पर, चन्द्रशेखर राव ने वन संरक्षण के मिशन की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले वन विभाग के उन 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा उनका समर्पण और बलिदान पूरे राज्य के लिए प्रेरणा का काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications