सीएम केसीआर ने कभी नहीं की धर्म और जाति की राजनीति: केटीआर
तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने कहा कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव धर्म, जाति और पंथ से अलग हटकर सभी लोगों के साथ समान व्यवहार कर रहे हैं और कल्याणकारी योजनाओं में उनके साथ कभी भेदभाव नहीं किया।
id="toptextpromo"> id='top-searched-articles'>
तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामाराव ने कहा कि राज्य की बीआरएस सरकार लोगों को इंसानों के तौर पर देखती है, नाकि वोट बैंक के रूप में। उन्होंने कहा कि बीआरएस ने कभी भी राजनीति के लिए धर्म और जाति का इस्तेमाल नहीं किया, जबकि कुछ पार्टियां धर्म और जाति पर ही राजनीति कर रही हैं।
केटीआर
ने सोमवार को सिरसिला में एक बैठक को संबोधित करते हुए परोक्ष रूप से कांग्रेस और भाजपा पर कटाक्ष किया। केटी रामाराव ने कहा, 'विपक्षी दलों को सरकार पर आरोप लगाने के बजाय लोगों का दिल जीतना चाहिए और बताना चाहिए कि उन्होंने लोगों के साथ क्या अच्छा किया है और इसी आधार चुनाव में वोट मांगें। बीआरएस जनता के बीच जाकर बता रही है कि उसने अपनी सरकार में लोगों के लिए क्या किया है।' id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>केटी
रामाराव ने कहा कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव धर्म, जाति और पंथ से अलग हटकर सभी लोगों के साथ समान व्यवहार कर रहे हैं और कल्याणकारी योजनाओं में उनके साथ कभी भेदभाव नहीं किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना देश का एकमात्र राज्य है जो गरीब छात्रों को विदेश में पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान कर रहा है। केटी रामाराव ने कहा कि अब तक 7,000 से अधिक छात्रों को विदेशों में उच्च अध्ययन करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।











Click it and Unblock the Notifications