हिंदुओं के बारे में सोचने वाले सीएम केसीआर ही एकमात्र नेता: हरीश राव

तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री हरीश राव ने कहा कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ही एक ऐसे शख्स हैं, जो देश में हिंदुओं के बारे में सोचते हैं।

telangana

तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री हरीश राव ने कहा कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ही एक ऐसे शख्स हैं, जो देश में हिंदुओं के बारे में सोचते हैं। उन्होंने कहा कि अतीत में सरकारों ने मंदिरों के धन का दुरूपयोग किया, लेकिन केसीआर सरकार ने सरकारी धन मंदिरों को दे दिया।

हरीश राव ने हैदराबाद के बोग्गुलाकुंटा में ब्राह्मण कल्याण परिषद के तत्वावधान में विवेकानंद विदेशी शिक्षा योजना के तहत चयनित छात्रों को अनुदान दस्तावेज वितरित किए। योजना के तहत चयनित 121 ब्राह्मण छात्रों में से प्रत्येक को विदेश अध्ययन के लिए 20-20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।

हरीश राव ने कहा कि सीएम केसीआर का इरादा ब्राह्मणों समुदाय में गरीबों की मदद करना है, क्योंकि यही हिंदू धर्म के संरक्षक हैं। उन्होंने कहा कि केसीआर ने सिद्दीपेट में ब्राह्मण समुदाय के लिए पहला सामुदायिक भवन बनाया था। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि भाजपा शासित राज्यों में ब्राह्मणों की मदद क्यों नहीं की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+