किसानों की आत्महत्या और कर्जमाफी पर पीएम के बयान को लेकर KTR का पलटवार, बोले- केंद्र ही इसका जिम्मेदार
पीएम मोदी के तेलंगाना दौरे के दौरान पीएम मोदी ने किसानों की कर्जमाफी ना होने के लिए मंत्री केटीआर को जिम्मेदार बताया था। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री केटी रामाराव ने पिछले हफ्ते रविवार को महबूबनगर में एक रैली के दौरान मंच से कहा कि तेलंगाना में कृषि ऋण माफी पर पीएम मोदी 'झूठा' बयान दे रहे हैं। उन्होंने तेलंगाना में कर्ज माफ ना होने पर किसानों के हालात के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार ठहराया।
तेलंगाना सरकार के मंत्री व बीआरएस नेता केटी रामाराव ने किसानों की कर्जमाफी ना होने के लेकर पीएम मोदी के बयान को गलत बाया है। उन्होंने कहा कि पीएम का ये कहना कि केसीआर सरकार द्वारा कर्ज माफ नहीं करने के कारण तेलंगाना के किसान आत्महत्या कर रहे हैं, सही नहीं माना जा सकता। क्योंकि पीएम को ये बात नहीं पता कि राज्य सरकार ने दो किस्तों में 37,500 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। केटीआर ने पीएम ऐसा बयान देकर भ्रम की स्थिति बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया केंद्र तेलंगाना के किसानों की उपेक्षा कर रही है।

मंत्री केटाआर ने बीजेपी पर हिंदू और मुस्लिम के बीच मतभेद पैदा करने का बीजेपी पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक मानती है। केटीआर ने पीएम का नाम लिए बिना कहा कि वे गोडसे का शिष्य हैं , जिन्होंने महात्मा गांधी की हत्या की थी। जबकि हम गांधी के अनुयायी हैं।
वहीं केटीआर ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस तंज कसते हुए कहा कि पार्टी तो गारंटी वाली है लेकिन वारंट कोई नहीं है। केटीआर ने कहा, "यह गारंटी वाली पार्टी है जिसकी कोई वारंटी नहीं है। इस पार्टी के पांच साल में पांच सीएम होते हैं।लोगों को एमएलए का टिकट बेचने वालों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो उसके नेता यह सुनिश्चित करेंगे कि दमाराचार्ला में बन रही 4,000 अल्ट्रा मेगा बिजली परियोजना बंद हो जाए। वे कृषि क्षेत्र के लिए केवल तीन घंटे बिजली देते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications