सीएम जगन बोले- आंध्र प्रदेश में 2024 के विधानसभा चुनाव में युद्ध गरीब समर्थक सरकार और पूंजीपतियों के बीच होगा

आंध्र प्रदेश में 2024 में विधानसभा चुनाव होगा। इससे पहले मुख्‍यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने राज्‍य के आगामी चुनाव की 2024 की कुरुक्षेत्र की लड़ाई बताते हुए कहा आंध्र प्रदेश में 2024 का 'कुरुक्षेत्र' युद्ध गरीब समर्थक सरकार और पूंजीपतियों के बीच होगा।

Y.S. Jagan Mohan Reddy

जगन रेड्डी ने ये बात विजयवाड़ा के विद्यापुरम में आयोजित विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री जगर मोहन रेड्डी ने वाईएसआर वाहन मित्र योजना की पांचवीं किश्त के तहत 275.93 करोड़ रुपये वितरित किकिया। इस वाईएसआर वाहन मित्र योजना के तहत 2,75,931 ऑटो, टैक्सी, मैक्सी कैब ड्राइवर और एमडीयू (मोबाइल डिस्पेंसिंग यूनिट) ऑपरेटरों को लाभ हुआ। लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 10,000 रुपये की राशि जमा की गई।

टीडीपी पर तीखा हमला बोलते हुए सीएम जगन रेड्डी ने कहा आगामी चुनाव मे वाईएसआरसी सरकार के बीच गरीबों के विकास के लिए कड़ी मेहनत की है और नायडु की पार्टी जिसने सत्ता में रहते हुए जतना को धोखा दिया था।

उन्‍होंने कहा 2024 चुनाव में लड़ाई एक ऐसे राजनीतिक दल के साथ होगी जो मानती है कि उसका घोषणा पत्र बाइबिल, कुरान और भगवत गीता है। और 99 प्रतिशत वादे जो जनता से किए है उसे पूरा किया है। वहीं विपक्षी पार्टी चुनावी वादों को भोले-भाले वोटरों और धोखा देने का एक टूल मानती है।

सीएम जगन ने कहा राज्‍य में पिछली टीडीपी सरकार पर अपने कार्यकाल के दौरान कौशल विकास, अमरावती इनर रिंग रोड, फाइबरनेट और आवंटित भूमि घोटालो का आरोप है। इसके साथ ही कहा हमारी सरकार किसी पूर्वाग्रह के कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है।

पिछले टीडीपी शासन पर सार्वजनिक धन लूटने और समाज के सभी वर्गों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए सीएएम जगन ने कहा हमारी सरकार में प्रशासन को लोगों के दरवाजे तक ले गई है और पारदर्शी तरीके से काम किया।

विजयवाड़ा पश्चिम के विधायक वेल्लमपल्ली श्रीनिवास की अपील का जवाब देते हुए, जगन ने कृष्णा नदी में बाढ़ सुरक्षा दीवार का विस्तार करने के लिए 7 करोड़ रुपये, पांच मस्जिदों के निर्माण के लिए 3.5 करोड़ रुपये और कापू और रेली सामुदायिक हॉल और एक एससी कब्रिस्तान के निर्माण के लिए धनराशि मंजूर की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+