सीएम जगन ने की महिला एवं बाल कल्याण विभाग की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को ताडेपल्ली स्थित अपने कैंप कार्यालय में महिला एवं बाल कल्याण विभाग की समीक्षा की।

jagan mohan reddy

अमरावतीः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को ताडेपल्ली स्थित अपने कैंप कार्यालय में महिला एवं बाल कल्याण विभाग की समीक्षा की। आंगनबाड़ी में नाडु-नेडू की समीक्षा कर चुके सीएम जगन मोहन ने कहा कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए 1500 करोड़ से अधिक खर्च करेगी। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार का मकसद है कि कार्यों में गुणवत्ता हो और बच्चों को अच्छा माहौल मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में सतत मानिटरिंग हो और दूध व अण्डा जैसे खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। सीएम ने कहा, "इनके वितरण पर व्यापक पर्यवेक्षण और निगरानी होनी चाहिए और एक व्यापक एसओपी विकसित किया जाना चाहिए। साथ ही तकनीक का उपयोग किया जाना चाहिए। अगर वितरण में कोई त्रुटि मिलती है तो संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए उनपर कार्रवाई हो।'

इस बीच, सीएम जगन मोहन ने महिला एवं बाल कल्याण विभाग में रिक्त पदों को भरने के साथ-साथ पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया। सीएम ने सीडीपीओ के 63 पदों को भरने को हरी झंडी भी दी। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति पर बोलते हुए, वाईएस जगन ने कहा कि गांव और वार्ड क्लीनिक आरोग्यश्री के माध्यम से बेहतर उपचार प्रदान करते हैं और एनीमिया और कुपोषण को रोकने के लिए व्यापक समाधान करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+