5 अप्रैल को वोंटीमिट्टा मंदिर में पट्टू वस्त्र भेंट करेंगे सीएम जगन मोहन रेड्डी
आंध्र प्रदेश के इस वार्षिक उत्सव को अत्यंत भव्य तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को राज्य धर्मार्थ विभाग के समन्वय से सौंपा गया है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी 5 अप्रैल को कडप्पा जिले के प्राचीन वोंटीमिट्टा मंदिर में पट्टू वस्त्र भेंट करेंगे। 2014 में राज्य के विभाजन के बाद से सीता-राम कल्याणोत्सवम को श्रीराम नवमी वार्षिक ब्रह्मोत्सवम के मौके पर वोंटीमिट्टा मंदिर में आयोजित किया जाता है और इसे राज्य उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
राज्य के इस वार्षिक उत्सव को अत्यंत भव्य तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को राज्य धर्मार्थ विभाग के समन्वय से सौंपा गया है। ।
इस साल भी टीटीडी सीता-राम कल्याणोत्सवम और वोंटीमिट्टा वार्षिक ब्रह्मोत्सवम के लिए विस्तृत व्यवस्था कर रहा है। कल्याण वेदिका को उभारा गया है और श्रद्धालुओं के लिए दीर्घाएं, क्यू लाइन, पार्किंग, मोबाइल शौचालय आदि की व्यवस्था की जा रही है।
टीटीडी के ईओ एवी धर्म रेड्डी ने वोंटीमिट्टा मंदिर में पहले ही कई बैठकें और निरीक्षण किए हैं, जहां 30 मार्च से वार्षिक ब्रह्मोत्सव शुरू होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications