स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए सीएम जगन मोहन रेड्डी ने लिया बड़ा फैसला

सीएम जगन मोहन ने कहा, 'माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) को दुनिया में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है और वे तभी आगे बढ़ सकते हैं जब उनका अंतरराष्ट्रीय कंपनियों और एजेंसियों के साथ गठजोड़ हो।

jagan mohan reddy

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने स्टार्टअप की जरूरतों को पूरा करने के लिए सोमवार को अधिकारियों से विशाखापत्तनम में एक प्राइम लोकेशन पर 3 लाख वर्ग फुट के एरिया में एक विशेष सुविधा केंद्र का निर्माण करने के लिए कहा। सीएम जगन मोहन ने राज्य में स्टार्टअप और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। मुख्यमंत्री जगन मोहन ने कहा कि इस सुविधा केंद्र में उद्योग विभाग का कार्यालय भी होगा।

यह निर्णय उस वक्त लिया गया, जब सीएम जगन ने नई औद्योगिक नीति के निर्माण पर शुरुआती समीक्षा बैठक की। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इस तरह से नीति तैयार करने का निर्देश दिए, जिससे उद्यमियों को निर्माण से लेकर, उद्योगों को चालू करने और राज्य में उनके उत्पादों की मार्केटिंग तक में सहायता मिले।

सीएम जगन मोहन ने कहा, 'माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) को दुनिया में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है और वे तभी आगे बढ़ सकते हैं जब उनका अंतरराष्ट्रीय कंपनियों और एजेंसियों के साथ गठजोड़ हो। एमएसएमई क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के साथ, उनके उत्पादों के लिए उचित मार्केटिंग की सुविधा से उनके व्यवसाय को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।'

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'नई औद्योगिक नीति ऐसी होनी चाहिए, जिससे समग्र रूप से उद्यमियों की मांगों को पूरा किया जा सके। हमें स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, बंदरगाह आधारित उद्योगों की मांगों को पूरा करने के लिए बुनियादी ढांचे उपलब्ध कराने पर ध्यान देना जरूरी है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+