सीएम जगन मोहन रेड्डी का बड़ा बयान, 'जुलाई में विशाखापत्तनम शिफ्ट हो जाएगा प्रशासन'

कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान जगन मोहन रेड्डी ने विधायकों के कोटे के तहत एमएलसी चुनाव जीतने के लिए मंत्रियों को जिम्मेदारी भी सौंपी।

andhra pradesh

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि राज्य प्रशासन इस साल जुलाई में विशाखापत्तनम में शिफ्ट हो जाएगा। विधानसभा के बजट सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों को मंजूरी देने के लिए कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम जगन मोहन ने कहा कि वह जुलाई में विशाखापत्तनम जाएंगे। गौरतलब है कि प्रदेश की वाईएसआरसी सरकार विशाखापत्तनम को कार्यकारी राजधानी बनाने के साथ तीन राजधानी का प्रस्ताव लेकर आई है।

आपको बता दें कि अमरावती से राजधानी को शिफ्ट करने के खिलाफ याचिकाओं के एक बैच के रूप में अदालत में मामला लंबित है। इसलिए, वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार विशाखापत्तनम स्थानांतरित करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रही है। अमरावती से राजधानी को स्थानांतरित करने पर आंध्र प्रदेश के उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार की अपील पर 28 मार्च को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनवाई होने की संभावना है और ऐसे में कैबिनेट बैठक में सीएम जगन की टिप्पणी के कई मायने हैं।

कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान, जगन मोहन रेड्डी ने विधायकों के कोटे के तहत एमएलसी चुनाव जीतने के लिए मंत्रियों को जिम्मेदारी भी सौंपी। हालांकि सात सीटें जीतने के लिए वाईएसआरसी के पास आवश्यक संख्या बल है, लेकिन टीडीपी के मैदान में होने के कारण जगन मोहन रेड्डी ने मंत्रियों से मतदान के दौरान विधायकों के साथ समन्वय करने और पार्टी के सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने साथ ही चेतावनी भी दी कि वह अपने संबंधित विभागों में खराब प्रदर्शन करने वालों को नहीं बख्शेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+