सीएम जगन मोहन रेड्डी ने MLC चुनाव में पिछड़े वर्ग को दिए सबसे ज्यादा टिकट
वाईएसआरसी ने अनुसूचित जाति (एससी) से संबंधित दो उम्मीदवारों, अनुसूचित जनजाति (एसटी) से एक और अन्य जाति (ओसी) से चार उम्मीदवारों को भी चुना।

आंध्र प्रदेश में सामाजिक न्याय की अपनी नीति को जारी रखते हुए, मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को एमएलसी चुनाव लड़ने के लिए कुल 18 उम्मीदवारों से 11 सीटों पर पिछड़ी जातियों (बीसी) के उम्मीदवार चुने। 13 मार्च को कुल 16 एमएलसी स्थानीय निकायों और विधायक कोटे से चुने जाएंगे, जबकि अन्य दो को कुछ महीनों के बाद राज्यपाल कोटे के तहत नामित किया जाएगा।
वाईएसआरसी ने अनुसूचित जाति (एससी) से संबंधित दो उम्मीदवारों, अनुसूचित जनजाति (एसटी) से एक और अन्य जाति (ओसी) से चार उम्मीदवारों को भी चुना। पार्टी सभी सीटों पर जीत हासिल करने को लेकर आश्वस्त है, क्योंकि उसके पास स्थानीय निकायों के साथ-साथ विधानसभा में भी स्पष्ट बहुमत है।
एमएलसी की 18 सीटों पर चुनाव पूरा होने के बाद, सदन में वाईएसआरसी की कुल संख्या 44 हो जाएगी, जिनमें से 19 पिछड़े वर्ग के विधान परिषद सदस्य होंगे। कुल मिलाकर, 68.18 फीसदी वाईएसआरसी एमएलसी पिछड़ा वर्ग, एससी और एसटी समुदायों से होंगे। दूसरी ओर टीडीपी ने अपने कार्यकाल के दौरान अन्य जातियों को को 62.5% सीटें आवंटित की थीं।
एमएलसी चुनाव से पहले अपने कैंप कार्यालय में वाईएसआरसी के उम्मीदवारों के साथ हुई बैठक के दौरान, जगन मोहन ने सामाजिक न्याय के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि उम्मीदवार प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में हर दरवाजे तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करें।












Click it and Unblock the Notifications