सीएम जगन मोहन ने रखी 7 स्टार होटलों की आधारशिला, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने रविवार को गांडीकोटा, विशाखापत्तनम और तिरुपति में 7 स्टार ओबेरॉय होटलों के निर्माण की आधारशिला रखी।

आपको बता दें कि मार्च के महीने में विशाखापत्तनम में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान ओबेरॉय ग्रुप के साथ आंध्र प्रदेश सरकार ने एक एमओयू साइन हुआ था, जिसके तहत ये आधारशिला रखी गई।

jagan mohan reddy

इस दौरान सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों और ओबेरॉय समूह के एमडी विक्रम ओबेरॉय ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। वाईएसआर कडप्पा जिले के गांडीकोटा में भूमि पूजन में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि इस कदम से भारत के ग्रांड कैन्यन के नाम से मशहूर गांडीकोटा को वैश्विक टूरिज्म के मानचित्र पर जगह बनाने में मदद मिलेगी।

जगन मोहन रेड्डी ने कहा, 'यह गांडीकोटा और उसके आसपास विकास को बढ़ावा देने के अलावा 500 से 800 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करेगा। इसके साथ ही ओबेरॉय होटल और रिजॉर्ट एक एंकरिंग की तरह भूमिका निभाएगा और यहां ज्यादा परियोजनाओं को आकर्षित करेगा।'

उन्होंने आगे कहा कि इन 7 स्टार होटल के आने से वाईएसआर जिले के विश्व स्तर पर लोकप्रिय होने की उम्मीद है। साथ ही जगन मोहन ने विक्रम ओबेरॉय से वहां एक गोल्फ कोर्स स्थापित करने की संभावना तलाशने का भी अनुरोध किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+