CM Hemant Soren का कार्यक्रम रद्द, खराब मौसम के चलते उड़ान नहीं भर सका हेलीकॉप्टर
देवघर: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के देवघर से जहां मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का देवघर के सारठ में कार्यक्रम रद्द हो गया है। बारिश की वजह से हेलिकॉप्टर का उड़ान नहीं भरा जा सका। इसी वजह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सारठ नहीं जा सके।
बताया जा रहा है कि सारठ में हेलीकॉप्टर का क्लियरेंस नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। बारिश होने की वजह से हेलिकॉप्टर का उड़ान नहीं भरा जा सका। मुख्यमंत्री ने इसके लिए खेद जताया है। मुख्यमंत्री अगली तिथि को इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। योजना को शिलान्यास करेंगे।

गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सारठ के सिकटिया में 524 करोड़ रुपये की लागत से सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्या करने वाले थे। इसके अलावा कई योजनाओं का उद्घाटन होने वाला था। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी करने वाले थे। आज भारी बारिश के कारण हेलीकॉप्टर का उड़ान नहीं भरा जा सका। इसलिए मुख्यमंत्री सारठ नहीं जा सके।












Click it and Unblock the Notifications