सीएम हेमंत सोरेन पहुंच रहे हैं बरहेट, कार्यक्रम में भाजपा का दामन छोड़ झामुमो में होंगे हेमलाल मुर्मू शामिल

दरअसल, उनके राजनीतिक पारी की शुरुआत वर्ष 1995 में हुई थी। जब झामुमो के सिंबल से उन्होंने बरहेट से विधानसभा चुनाव लड़कर 20 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। वे संताल परगना के दिग्गज नेताओं में शुमार है।

Hemant Soren

बरहेट (साहिबगंज)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कुछ ही देर में बरहेट पहुंच जाएंगे। यहां वे सिदो कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। जयंती को लेकर भोगनाडीह पूरी तरह से सज चुका है। कई साल बाद जयंती समारोह में विशेष तैयारी दिख रही है। जगह-जगह गेट का निर्माण कराया गया है। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सिदो कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वंशज परिवारों को भी वे सम्मानित करेंगे।

जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। परिसंपत्ति का भी वितरण करेंगे। इसके लिए मंच पूरी तरह से बनकर तैयार है। भोगनाडीह में भक्ति गीत बज रहे हैं।

विदिन समाज के लोग भी सिदो कान्हु व फूलो झानो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर रहे हैं। पूर्व मंत्री व सांसद रहे हेमलाल मुर्मू आज विधिवत झामुमो का दामन थाम लेंगे। उनके साथ बरहेट के सैकड़ों भाजपा नेता झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे।

साल 2014 में थामा था भाजपा का दामन

2014 में हेमलाल मुर्मू ने झामुमो छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। बरहेट से भाजपा ने उन्हें लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा का भी चुनाव लड़ाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें बरहेट से टिकट नहीं दिया। इसके बाद वे भाजपा से कटे-कटे रह रहे थे।

हेमलाल मुर्मू के कदम से भाजपा को लगेगा बड़ा झटका

फरवरी में झामुमो के स्थापना दिवस में ही झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने की बात थी, लेकिन अंतिम समय में योजना स्थगित हो गई। हेमलाल बरहेट में भाजपा को बड़ा झटका देंगे। भाजपा के अधिकतर कार्यकर्ताओं के झामुमो का दामन थामने की बात कही जा रही है। पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने बताया कि वह पुनः झामुमो में वापसी कर रहे हैं। बरहेट विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी में योगदान कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+