CM हेमंत सोरेन- झारखंड में जल्द खुलेगा कौशल विकास विश्वविद्यालय
रांची, 18 अक्टूबर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि युवाओं में कौशल विकास के लिए विश्वविद्यालय जल्द खोला जायेगा, ताकि युवा प्रशिक्षित होकर दक्ष बन सकें और रोजगार के विभिन्न आयाम में जौहर दिखा सकें. ब
रांची, 18 अक्टूबर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि युवाओं में कौशल विकास के लिए विश्वविद्यालय जल्द खोला जायेगा, ताकि युवा प्रशिक्षित होकर दक्ष बन सकें और रोजगार के विभिन्न आयाम में जौहर दिखा सकें. बोकारो के बियाडा क्षेत्र में टेक्नोलॉजी सेंटर को मंजूरी मिल गयी है. इससे रोजगार के नये आयाम विकसित होंगे. युवाओं को रोजगार मिलेगा. साथ ही 50000 शिक्षकों की बहाली की जायेगी, ताकि शिक्षण संस्थान बेहतर हों.

सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने की पहल
हेमंत सोरेन सोमवार को बोकारो के सेक्टर पांच स्थित पुस्तकालय मैदान में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने व इन्हें डीपीएस व डीएवी के समकक्ष स्थापित करने की दिशा में काम चल रहा है. इसके तहत शिक्षक व प्राचार्य को आइआइएम में प्रशिक्षित किया जा रहा है. विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री ने 39649.70 लाख रुपये की लागत से बनी योजनाओं का उद्घाटन किया. साथ ह, 14573.18 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया. हेमंत सोरेन ने लाभुकों के बीच 542 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति का वितरण किया.












Click it and Unblock the Notifications