Giridih में सीएम हेमंत सोरेन ने की बड़ी घोषणाएं, कहा- 25 हजार शिक्षकों की जल्द होगी नियुक्ति

Giridih में सीएम हेमंत सोरेन ने की बड़ी घोषणाएं, कहा- 25 हजार शिक्षकों की जल्द होगी नियुक्ति

Giridih News: 'आपकी योजना आपकी सरकार-आपके द्वार' कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कई बड़ी घोषणाएं की। इसके तहत जहां राज्य में जल्द 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी। वहीं, पलायन करने वाले मजदूरों की आकस्मिक मौत पर उनके परिजनों को चार लाख रुपये देने की बात कही। इसके अलावा राज्य भर में जिन लोगों की मौत सांप के डसने, हाथी द्वारा मारे जाने, पानी में डूबने या अन्य आपदा से होती है, तो सरकार ऐसे लोगों के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देगी।

CM Hemant Soren says 25 thousand teachers will be appointed soon

कहा कि जो पूर्व में अलग-अलग राशि देने का प्रावधान था, उसे एक समान किया गया है। इस मौके पर सीएम ने चार योजनाओं का उद्घाटन और 57 योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं, 22 हजार से अधिक लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया। इस दौरान सीएम सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने आपके लिए इतनी सारी योजनाएं लेकर आयी है। इस सरकार ने बच्चियों के लिए सावित्री बाई फुले किशोरी योजना की शुरुआत किया है। जब ये बच्चियां 18 साल की होगी, तो 40 हजार रुपये दिये जाएंगे।

हर जिले में मॉडल स्कूल बनकर तैयार हो रहा है, वो सरकार स्कूल राज्य के प्राइवेट स्कूल से भी बेहतर साबित होगा। अगले सत्र से हमारा प्रयास है उन स्कूलों को शुरू कर दें। पहले की सरकार न सुनती थी और न करती थी, बल्कि सिर्फ लाठी चलाना जानती थी। अब ये सरकार सुनती भी है और करती भी है। शिक्षा विभाग में लगभग 25 हजार नियुक्ति निकलने जा रही है। आज विदेशों में SC, ST, OBC के बच्चों को 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ पढ़ाई कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री रोजगार योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, फूलो झानो योजना के जरिए ग्रामीणों को सशक्त बनाने का काम हो रहा है। जो चीजें ब्लॉक और जिला कार्यालय में होता था उसे हम आपकी पंचायतों तक लेकर जा रहे हैं। इस बार पदाधिकारियों की कोई लापरवाही नहीं होगी। हर दिन मॉनिटरिंग होगा. 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने, एक पेड़ पर पांच यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना हमारी सरकार ने लाया है। आज 100 करोड़ के सड़क की योजना का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है।

झारखंड बोर्ड के अलावा CBSE और ICSE में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार क्रमश: तीन, दो और एक लाख रुपये पुरस्कार देगी। कहा कि आज बेटियां खेल में मेडल लेकर आ रही. कई क्षेत्रों में कप्तानी भी कर रही है। अब झारखंड बदल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+