CM Hemant Soren की चेतावनी- गलत आंकड़े न दें अधिकारी, अब जिला स्तर पर होगी जांच

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को दुमका के कड़हलबिल में करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से बने कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया। साथ ही 10 अरब 95 करोड़ रुपये की कुल 110 योजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Hemant Soren

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को दुमका के कड़हलबिल में करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से बने कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया। साथ ही 10 अरब 95 करोड़ रुपये की कुल 110 योजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने 1.59 अरब रुपये की परिसंपत्ति के अलावा 103 लोगों को नियुक्ति-पत्र बांटे।

दुमका में मूलभूत सुविधाओं को होना आवश्यक

कन्वेंशन सेंटर के उद्घाटन के मौके पर सीएम ने कहा कि राज्य की उपराजधानी होने के नाते दुमका में मूलभूत सुविधाओं का होना आवश्यक है। यह कन्वेंशन सेंटर उसी कड़ी का अहम हिस्सा है। दुमका संताल परगना प्रमंडल का केंद्र बिंदु भी है। इस नाते भी इसकी एक अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि अभी बहुत सारी नयी योजनाओं के माध्यम से दुमका को जोड़ना बाकी है। कन्वेंशन सेंटर का उदघाटन हो जाने से कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन में आसानी होगी।

हर घर पानी पहुंचाने की योजना मिशन मोड पर

पंचायत तथा गांव के लोग जिन्होंने प्रखंड कार्यालय कभी नहीं देखा, उन तक प्रखंड कार्यालय खुद पहुंच कर उनकी समस्याओं का निष्पादन कर रहा है. गरीबों तथा योग्य लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ देना सरकार की प्राथमिकता है। सांसद, मंत्री, विधायक लोगों तक पहुंच कर समस्याओं को जान रहे हैं तथा उसे दूर करने का काम कर रहे हैं। श्री सोरेन ने कहा कि सरकार जल-जीवन-मिशन के माध्यम से हर घर को नल से पानी पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+