CM Hemant Soren जैप-3 की पासिंग परेड में हुए शामिल, बोले- महिलाओं की बढ़ती भागीदारी प्रदेश के लिए शुभ संकेत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को धनबाद में जैप-3 के पासिंग परेड में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षित जवान राज्य की विधि व्यवस्था को ठीक करने और महिला-उत्पीड़न को समाप्त करने के लिए काम करेंगे।

धनबाद: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को धनबाद में जैप-3 (सशस्त्र पुलिस बल) के पासिंग परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जैप के इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि राज्य को बेहतर दिशा देनी है तो राज्य को बेहतर व्यवस्था देनी होगी। उन्होंने कहा कि जितने भी पुलिस लाइन और जैप मुख्यालयों का दो साल में जीर्णोद्धार करेंगे वे राज्य की विधि व्यवस्था ठीक करने और महिला उत्पीड़न समाप्त करने के लिए नए जवान काम करेंगे।
चुनौतियों से लड़ने की शक्ति देगा प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशिक्षित होने वाले जवानों से कहा कि यह प्रशिक्षण आपको चुनौतियों से लड़ने में काम देगा। काम के दौरान आपको तरह-तरह की चुनौतियों से जूझना होगा। 2445 नए जवानों में 813 महिलाओं का होना राज्य के लिए शुभ संकेत है।
महिलाओं की भागेदारी बढ़ना शुभ संकेत
उन्होंने कहा कि हम सही में महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सीएम ने कहा कि महिलाओं की भागेदारी सिर्फ पुलिस फोर्स में ही नहीं बल्कि सभी क्षेत्रों में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागेदारी का बढ़ना राज्य और देश दोनों के लिए शुभ संकेत है।
विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करेंगे काम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण लेने वाले जवान राज्य की विधि व्यवस्था को ठीक करने और महिलाओं के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न को समाप्त करने के लिए काम करेंगे। इस मौके पर डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि ट्रेनिंग लेने वाले नए जवानों में 30 प्रतिशत महिलाएं हैं। यह नारी सशक्तिकरण का एक बड़ा उदाहरण है।
डीजीपी ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने साल में 13 महीने का वेतन देकर पुलिसकर्मियों को तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करना भी सरकार का बड़ा फैसला है।












Click it and Unblock the Notifications