सीएम हेमंत सोरेन ने किया आदिवासी हॉस्टल एवं मॉडल स्कूल का निरीक्षण, दिए अधिकारियों को ये निर्देश

Jharkhand CM Hemant Soren

Jharkhand CM Hemant Soren: खतियानी जोहार यात्रा में शिरकत करने गोड्डा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला स्कूल, आदिवासी हॉस्टल एवं मॉडल स्कूल के पुनर्निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों में कमी को देखते सीएम ने अधिकारियों को जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि कल्याण विभाग द्वारा बन रहे आदिवासी हॉस्टल के पुनर्निर्माण के कार्य में खानापूर्ति न हो।

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हॉस्टल के मरम्मत कार्य के दौरान यहां के बच्चों के रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने हॉस्टल के चल रहे पुनर्निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से कहा कि हॉस्टल में बिजली, पेयजल, रसोई और शौचालय समेत सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। छात्रवास सुसज्जित हो और इसकी गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। सीएम ने इस दौरान हॉस्टल में रहने वाले बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और दूर करने के निर्देश दिए।

इससे पहले गोड्डा आगमन पर मुख्यमंत्री का लोगों ने भव्य स्वागत किया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री के अभिवादन के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने इसके लिए गोड्डावासियों का आभार जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम लोगों की समस्याएं और परेशानियों को भी सुना और अधिकारियों को उचित निराकरण करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोड्डा के पोड़ैयाहाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का भी निरीक्षण किया।

कहा कि मुझे पूर्व में अन्य जगह इंडोर स्टेडियम निर्माण के बारे में शिकायत मिली थी जिसका समाधान किया गया था। उन्होंने डीसी को निर्देश दिया कि इंडोर स्टेडियम निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए, कोई कोताही न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+