Jharkhand: गांव-गांव में सरकार खोलेगी दवा दुकान, सीएम हेमंत सोरेन ने की पंचायत स्तरीय योजना की शुरुआत

Chatra : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को चतरा जिले को बड़ी सौगात दी. उन्होंने पुलिस लाइन ग्राउंड में करीब 3.78 अरब रुपए की 219 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास किया. वहीं लाभुकों के बीच 2.81 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण किया.

चतरा जिले से राज्य सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट- पंचायत स्तर पर दवा दुकान योजना की सौगात झारखंड को मिली. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित युवाओं को पंचायतों में दवा दुकान संचालित करने का लाइसेंस सौंप कर इस योजना का शुभारंभ किया. यह अवसर था योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास परिसंपत्ति एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गांव-गांव में भी दवा दुकानें खोली जाएंगी. यहां जरूरी और अनिवार्य दवाएं उपलब्ध होंगी ताकि रिमोट और दूरदराज में रहने वाले ग्रामीणों को दवाओं के लिए प्रखंड और जिले की दौड़ नहीं लगाना पड़े.

Hemant Soren

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को एक बेहतर और जिम्मेदार व्यवस्था देने का प्रयास जारी है, ताकि सरकार की नजरें और योजनाएं सुदूर ग्रामीण इलाकों तक पहुंच सके. इस सिलसिले में सरकार आपके द्वार में कार्यक्रम के माध्यम से आपकी समस्याओं का निष्पादन किया गया. इस तरह की योजना फिर से शुरू की जाएगी, ताकि जनता के साथ सरकार का जुड़ाव बने.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार एयर कंडीशन कमरे में बैठकर नहीं, बल्कि जाड़ा, गर्मी और बरसात, कोई भी मौसम हो, फील्ड में काम कर रही है. ताकि लोगों की परेशानियां और समस्याओं को हम समझ सकें. इतना ही नहीं योजनाएं धरातल पर उतरी जा रही है. सभी वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी लें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश तभी मजबूत होगा, जब राज्य मजबूत होगा और राज्य तभी मजबूत होगा, जब ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी. इसी बात को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मुख्य केंद्र में रखकर योजनाएं बना रही हैं. किसानों, मजदूरों के हित में सरकार काम कर रही है. ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाने, उनकी आय में वृद्धि करने, बेहतर शिक्षा, रोजगार उपलब्ध कराने, स्वरोजगार के मौके देने समेत कई सेक्टर में विशेष तौर पर काम कर रही है, ताकि, राज्य और राज्यवासियों को खुशहाल बना सके.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी महीने की 15 और 16 तारीख को राज्य के वरीय अधिकारियों और सभी जिलों के डीसी और एसपी के साथ विकास और विधि व्यवस्था को लेकर मैंने लंबी चर्चा की. अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी समुचित कदम उठाएं. जनता का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, बड़कागांव विधायक अंम्बा प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, डीसी अबु इमरान, एसपी राकेश रंजन समेत जिले भर के पदाधिकारी व नेता मौजूद थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+