सीएम हेमंत सोरेन : ट्रेनों से खनिजों की कितनी अवैध ढुलाई हुई, अब इसकी जांच एसआईटी करेगी

ट्रेनों से खनिजों की कितनी अवैध ढुलाई हुई, अब इसकी जांच एसआईटी करेगी। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समापन भाषण में सीएम हेमंत सोरेन ने यह घोषणा की।

hemant seron

रांची,24 दिसंबरः ट्रेनों से खनिजों की कितनी अवैध ढुलाई हुई, अब इसकी जांच एसआईटी करेगी। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समापन भाषण में सीएम हेमंत सोरेन ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा-अवैध खनन से जुड़े मामले में रेलवे ने कितनी वैध और अवैध ढुलाई की, सबकी जांच होगी। इसके लिए राज्य सरकार एसआईटी बनाएगी। केंद्र सरकार को पत्र भेजकर रेल मंत्रालय से भी सहयोग मांगा गया है।

उन्होंने कहा-ईडी कहता है कि 1000 करोड़ का घोटाला हुआ, तो केंद्र को बताना चाहिए कि इसके लिए कितने रेल रैक उपलब्ध कराया। यहां सिर्फ ट्रक और ट्रैक्टर बदनाम है। तभी तो यह वर्षों से चल रहा है। राज्य सरकार का इसमें रत्ती भर भी हाथ नहीं है। सदन से अनुपस्थित भाजपा विधायकों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे सच्ची बातें सुनने के आदी नहीं हैं, इसलिए चले गए। 1932 के खतियान पर सरकार के जवाब से नाराज विपक्ष का हंगामा

हक मांगते हैं तो केंद्र ईडी को पीछे लगा देता है

सीएम ने कहा-जब भी झारखंड का हक मांगते हैं तो केंद्र ईडी को पीछे लगा देता है। ईडी ने माहौल खराब कर दिया है। पूंजीपति निवेश करने से डर रहे हैं। जबकि बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने हमारी नीतियों की प्रशंसा की थी। लेकिन अब उन्हें डर है कि ईडी कब किसके दरवाजे पर दस्तक दे देगी। भाजपा की राजनीति ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई तक सीमित है।

भाजपा ने लोगों की जेबें खाली कर दी: मुख्यमंत्री ने कहा-भाजपा ने महंगाई में जेट इंजन लगा दिया है। 5 रु. का प्लेटफॉर्म टिकट 50 रु. का तो 300 रु. का गैस सिलेंडर 1100 रु. का हो गया। सरकारी संपत्तियां बेची जा रही हैं। मध्यमवर्गीय परिवारों की जेब खाली कर दी है। हर गरीब को घर देने की बात कहते हैं, पर आठ लाख से अधिक आवास का आवेदन केंद्र के पास लंबित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+