CM Hemant Soren : सीएम और शिबू सोरेन का स्थापना दिवस पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया

झामुमो के 44वें स्थापना दिवस समारोह गुरुवार की देर शाम में शुरू हुआ। स्थापना दिवस समारोह की शुरूआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पार्टी के सुप्रीमो शिबू सोरेन ने झंडोत्तोलन एवं शहीद की बेदी पर फुल-माला अर्पित कर किया।

Hemant Soren

दुमका। झामुमो के 44वें स्थापना दिवस समारोह गुरुवार की देर शाम में शुरू हुआ। स्थापना दिवस समारोह की शुरूआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पार्टी के सुप्रीमो शिबू सोरेन ने झंडोत्तोलन एवं शहीद की बेदी पर फुल-माला अर्पित कर किया। सीएम श्री सोरेन एवं पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन रात 8.15 बजे मंच पर पहुंचे। शिबू सोरेन एवं सीएम हेमंत सोरेन का मंच पर आसीन नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सिर पर मुकुट एवं माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं शिबू सोरेन को भेंट स्वरुप तीर-धनुष दिया। समारोह में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। शिबू सोरेन का भाषण सुनने के लिए कार्यकर्ता एवं ग्रामीण ठंड में भी डटे हुए है। सबसे अंत में शिबू सोरेन का भाषण होगा। समारोह को लिट्टीपाड़ा के विधायक दिनेश विलयम मरांडी, दुमका विधायक बसंत सोरेन, सांसद विजय हांसदा, एमपी महुआ मांझी, शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन, जामा की विधायक सीता सोरेन ने सम्बोधित किया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।

पूरी लगन व तत्परता से कार्य कर रही है हेमंत सरकार:दिनेश विलयम

लिट्टीपाड़ा के विधायक दिनेश विलयम मरांडी ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बहुत ही लगन,तत्परता से झारखंड को चला रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सहनशीलता को कमजोर नहीं समझा जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तीन साल के कार्यकाल में दो साल कोरोना काल में बित गया। एक साल में सीएम ने यह कर दिखाया,जो भाजपा की पांच साल की सरकार नहीं कर पायी।

खतियान एवं सरना कोड लागू करने के लिए जाएंगे दिल्ली:बसंत सोरेन

विधायक बसंत सोरेन ने कहा 1932 का खतियान व सरना कोड लागू करो, वरना दिल्ली जायेंगे। उन्होंने कहा कि अपना हक हासिल करके रहेंगे। श्री सोरेन ने कहा कि 1932 के खतियान आधारित स्थानीयता नीति, ओबीसी आरक्षण और सरना धर्मकोड को लेकर हेमंत सोरेन की सरकार ने कदम बढ़ाया है और विधानसभा से पारित कर उसे केंद्र के पास भेजा है।

हेमंत सोरेन की सरकार में गरीबों को मिल रहा है नियमित अनाज

जामा विधायक सीता सोरेन ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकल में अनाज गोदामों में सड़ रहा था। गरीबों के बीच अनाज का वितरण नहीं किया जाता था,पर जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी,तब से गरीबों को नियमित अनाज मिलने लगा है।
सांसद विजय हांसदा ने कहा कि झारखंड में सीएनटी एक्ट के बचाव,रोजी-रोजगार,महिला के सम्मान को बढ़ाने के साथ-साथ झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए लगातार हेमंत सोरेन प्रयास कर रहे है और उसमें खरे उतर रहे है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+