खूंटी में सीएम हेमंत सोरेन बोले- आज भी विस्थापन का दंश झेल रहे हैं आदिवासी समाज के लोग
सीएम ने कहा कि राष्ट्रपति ने पूरे देश में जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों की बढ़ती संख्या पर चिंता जतायी है। झारखंड में भी छोटे-छोटे अपराधों के लिए बड़ी संख्या में गरीब, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक एवं कमजोर वर्ग के लोग जे

CM Hemant Soren in Khunti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। आज यानी 25 मई को द्रौपदी मुर्मू के दौरे का दूसरा दिन है। वह खूंटी जिले के बिरसा मुंडा कॉलेज में आयोजित महिला स्वयं सहायता सम्मेलन में शिरकत की। इस कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, सीएम हेमंत सोरेन, केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई लोग शामिल रहें। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के लिए बनने वाली सभी योजनाएं सिर्फ कागजों पर हीं चल रही हैं। आज भी कई आदिवासी समुदाय के लोग हैं, जो काफी संघर्ष कर रहे हैं. विस्थापन का दंश झेल रहे हैं, दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा जब से इस विभाग के मंत्री बने हैं तब से यहां पर थोड़ी सक्रियता दिखी है। हेमंत सोरेन ने आगे बढ़ते हुए कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि जब तक अर्जुन मुंडा रहेंगे झारखंड की सक्रियता बनी रहेगी।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जिन आदिवासियों के संदर्भ में हमारी केंद्र मंत्रालय काम करती है। आज उन्हीं के लिए चिंतन मंथन कर रही हैं। 14 हजार से अधिक गांव है, जो वन उपज है लेकिन बिचौलिया कम दाम पर उनसे खरीद कर महंगे दाम पर बेचती है। इस फ्रेडरेशन के माध्यम से सहियों को मूल उपलब्ध कराया जायेगा। आदिवासी समाज को जंगल उपज का मूल्य कैसे मिले और आदिवासी समाज कैसे समृद्ध हो इसको लेकर जो विभाग काम कर रहा है। आदिवासी समाज को बढ़ाने के लिए विभाग मंत्रालय अधिकारी सब काम में जुटे हुए हैं।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा पूरे राज्य में लगभग 225 महिला हेल्प ग्रुप है। लेकिन फिर भी महिलाओं को इसका सही से लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी समुदाय के लिए जो मांगें हैं, उसे स्वीकृत दिलाई जायें। हो, मुंडारी भाषा है उसको आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। इनकी सभ्यता, संस्कृति को आगे बढ़ाने में मदद की जाए।












Click it and Unblock the Notifications