सीएम गहलोत का पीएम मोदी पर निशाना, झुंझुनूं में बोले- कांग्रेस के दबाव में कम हुए सिलेंडर के दाम
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस, भाजपा समेत सभी अन्य दलों के दिग्गजों और पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ गई है। राजस्थान सरकार की ओर कराए गए विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास का दौर सा चल पड़ा है। सीएम गहलोत का जिलों के दौरे के लेकर कई कार्यक्रम एक के बाद एक निर्धारित है।
रविवार को झुंझुनूं पहुंचे सीएम गहलोत ने कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने दावा कि झुंझुनूं शिक्षा के क्षेत्र में सिरमौर है। राज्य सरकार भी शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे तमाम क्षेत्रों में आगे बढ़कर काम कर रही है।

सीएम गहलोत इन दिनों राज्य के जिलों का दौरान कर प्रशासन के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा वे विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कर रहे हैं। रविवार को झुंझुनू बिसाऊ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार की कई उलब्धियां गिनाई। सीएम ने कहा कि राजस्थान की मौजूदा सरकार भारत की पहली राज्य सरकार है जिसने गरीब परिवारों को सिर्फ 500 रुपये में गैस सिलेंडर दे रही है। गरीबों को महंगाई से राहत देने के लिए राज्य सरकार के स्तर से ये एक बड़ा फैसला है।
सिलेंडर का दामों में केंद्र की ओर से की गई कमी को लेकर भी सीएम गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की ओर घरेलू गैस के दाम में कटौती की योजना के चलते दबाव में आकर केंद्र ने गैस के दाम घटाए हैं। सीएम ने गैस के दामों में कटौती के अपर्याप्त बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से गैस के दाम सिर्फ 200 रुपये ही कम किए हैं। जबकि देशवासियों को अधिकतम 500 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर मिलना चाहिए।
सीएम गहलोत ने कहा कि इन दिनों पीएम मोदी बार-बार राजस्थान आ रहे हैं। कई केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के बड़े बड़े नेता भी राजस्थान आ रहे हैं। ऐसे में गहलोत ने पीएम से आग्रह किया है उन्हें राजस्थान सरकार की योजनाओं का अध्ययन करना चाहिए। अगर योजनाएं अच्छी हैं तो उन्हें देशभर में लागू करें। साथ ही यह वादा करके जाएं कि अगर राजस्थान में बीजेपी की सत्ता आए तो कांग्रेस की योजनाएं बंद ना की जाएं।












Click it and Unblock the Notifications