सीएम गहलोत का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- BJP की सरकार आते ही बंद कर दी जाती हैं पुरानी योजनाएं

राजस्थान विधासभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कथित रूप से राज्य में आत्महत्याओं के बढ़ने और कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों पर सीएम गहलोत ने पलटवार किया है। सीएम ने केंद्र की योजनाओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे पीएम से इस बात की अपील करते हैं कि वे राजस्थान के पास इतनी अच्छी योजनाएं हैं, उसका अध्ययन करें जो भी योजना पसंद हो, उसे देश में लागू कर दें।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि केंद्र की योजनाएं धरातल पर आमजन के लिए सहायक साबित नहीं हो रही हैं, जबकि भारत सरकार के कोष से धन का एक बड़ा हिस्सा भी खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा की राजस्थान सरकार की योजनाओं का पीएम को एक बार अध्ययन करना चाहिए।

CM Gehlot comments on BJP

सीएम गहलोत ने कहा, "अगर आपको राजस्थान सरकार की कोई योजना नहीं भी पसंद है तो ये बताएं कि उसमें कमी किया है, लेकिन आपके पास ये अधिकार नहीं है कि आप आकर लोगों को गुमराह करें। झूठे आरोप लगाना कहां तक सही है इसके साथ ही हमें गारंटी दें कि अगर हमारी सरकार आई तो जो योजनाएं अभी चल रही हैं। उनमें से एक भी योजनाएं बंद नहीं की जाएंगी। क्योंकि, हमने अनुभव किया है कि सरकार बदलते ही हमारी योजनाएं बंद कर दी गईं।"

बता दें कि पीएम मोदी ने सीएम अशोक गहलोत मुफ्त की रेवड़ियां बांटने का आरोप लगया था। उन्होंने राजस्थान सरकार की योजनाओं को लेकर कहा कि वोट के चक्कर में जनता को आत्मनिर्भर बनाने बनाने पर कांग्रेस सरकार फोकस नहीं कर रही है। पीएम के इस बयान को बाद केंद्र की बीजेपी सरकार को सीएम गहलोत ने निशाने पर लिया। उन्होंने का राजस्थान सरकार के पास इतनी अच्छी योजनाओं हैं कि केंद्र को भी ऐसी स्कीम लागू करने पर विचार करना चाहिए।

दरअसल, राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इस महीने लगातार पीएम मोदी के राजस्थान दो दौरे हैं। हर बार की तरह बीजेपी को इस बार भी उम्मीद है कि सरकार बदलेगी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस राजस्थान के पुराने मिथक को तोड़ने का पूरा प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+