बीजेपी के पोस्टर विवाद को लेकर सीएम गहलोत का बड़ा बयान, बोले- बुजुर्ग ने कहा हटवा दें मेरी तस्वीर
राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर किसानों की अनदेखी का दावा करने वाली एक तस्वीर को को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। पोस्टर विवाद में अब सीएम गहलोत ने भी एंट्री ले ली है। उन्होंने दावा किया है कि जिस बुजुर्ग किसान की तस्वीर बीजेपी ने पोस्टर में लगवाई उसने अपनी फोटो हटवाने की मांग की है। सीएम ने कहा कि किसान माधोराम ने आरोप लगाया है कि बीजेपी किसानों को झूठा बदनाम कर रही है, माधोराम ने यह भी कहा कि बिना उनकी इजाजत के फोटो का इस्तेमाल किया गया है।
राजस्थान कांग्रेस कमेटी की बैठक में रविवार बीजेपी को घेरने की पक्की तैयारी कर ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) की केंद्र पर सीएम गहलोत ने अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने केंद्र राजस्थान की जनता की अनदेखी कर रही है। सीएम गहलोत ने बीजेपी के पोस्टर विवाद में एंट्री ले ली है।

सीएम ने कहा, "कल माधो राम नाम के एक बुजुर्ग किसान मुझसे मिलने मेरे आवास पर आए। वो भावुक हो गए और मुझे बताया कि उनके पास 200 बीघा जमीन है। उन्होंने कोई कर्ज नहीं लिया है और उनकी फोटो हर जगह मौजूद है। उन्होंने कहा कि उनके पास 200 बीघे जमीन वाला एक धनी किसान होने का गुण है और मुझसे अपने पोस्टर हटाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उनका अपमान हो रहा है।"
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के चुनावी अभियान को लेकर कांग्रेस कमेटी वॉर रूम मीटिंग हुई। जिसमें राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में पार्टी के चुनावी अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक बाद पीसीस अध्यक्ष ने कहा, " कांग्रेस अपना अभियान 'काम किया दिल से, कांग्रेस सरकार फिर से' 16 अक्टूबर से शुरू करेगी। हम इसकी शुरुआत केंद्र के ईआरसीपी (पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना) को पूरा कराने की संकल्प के साथ करेंगे।" डोटासरा ने बताया कि 16 अक्टूबर से 12 जिलों में कांग्रेस का चुनावी अभियान शुरू होगा। कांग्रेस हर जिले में सभाएं करेंगी, जिसमें कम से कम एक लाख लोग पहुंचेंगे।
कांग्रेस कमेटी वॉर रूम मीटिंग को लेकर राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "हम अपना चुनाव अभियान पूर्वी राजस्थान से शुरू करेंगे। जहां बीजेपी ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर झूठे वादे किए हैं।"












Click it and Unblock the Notifications