'मातृशक्ति के उत्थान की दिशा में सराहनीय कदम', CM धामी ने नारी शक्ति वंदन विधेयक पर PM मोदी को दिया धन्यवाद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिला आरक्षण बिल पास होने पर धन्यवाद दिया है। सीएम धामी ने इसे केंद्र का सराहनीय कदम बताया है। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का अभार है, जिन्होंने मातृशक्ति के उत्थान की दिशा में ये बड़ा कदम उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड सरकार की ओर महिला के सशक्तिकरण के लिए उठाए जाने वाले कदमों का जिक्र किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण क्षैतिज रूप से दिया जा रहा है।

नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। सीएम ने महिला आरक्षण विधेयक को ऐतिहासिक बताया। संसद के विशेष सत्र के दौरान इस हफ्ते मंगलवार के दिन के सीएम धामी ने बताया। उन्होंने कहा कि वह दिन हमारे देश के लिए काफी अहम था जब 140 करोड़ भारतवासियों के मान-सम्मान व स्वाभिमान के प्रतीक नई संसद भवन में काम का शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें मातृशक्ति के उत्थान के लिए अभियान शुरू किया है। माताओं बहनों की इज्जत, बच्चियों की शिक्षा समेत जनधन खाते खोले व उज्जवला गैस योजना शुरू की और मातृशक्ति के उत्थान को प्राथमिकता दी है। इस दिशा में नारी शक्ति वंदन विधेयक एक ठोस पहल साबित होगा।

CM Dhami on Women Reservation Bill

वहीं नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा और राज्य सभा के सदन में पास होने के बाद केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को भेंट की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के ओर से नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा एवं राज्यसभा से पास होने पर पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। एमएलए शैलारानी रावत ने मोदी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पीएम के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+