देहरादून के DAVP पीजी कॉलेज पहुंचे CM धामी, स्मार्ट लाइब्रेरी के निर्माण की शुरुआत, सुनी 'मन की बात'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात (Mann Ki Baat) का 105वां संस्करण रविवार (24 सितंबर) को प्रसारित किया गया। इस मौके पर उत्तराखंड के सीएम धामी देहरादून स्थित स्थित डी.ए.वी.पी.जी कॉलेज एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। जहां उन्होंने 'मन की बात' कार्यक्रम सुनने के अलावा ममहाविद्याल में एक स्मार्ट लाइब्रेरी के स्थापना कार्य का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान सीएम धामी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी जी का मन की बात एक ऐसा कार्यक्रम है जिसके जरिए वे पूरे देश की जनता के सामने देश के विकास समेत अन्य कई अहम पहलुओं को रखते हैं। इसके साथ ही पीएम भारत की अपेक्षाओं और उसके लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का भी जिक्र करते हैं। पीएम के इस कार्यक्रम से देशवासियों को प्रेरणा मिलती है।

सीएम ने कहा कि पीएम ने मन की बात में नैनीताल के युवाओं द्वारा बच्चों के लिए शुरू की गई अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी का जिक्र किया। जिसके जरिए नैनीताल के दुर्गम 12 गांवों के बच्चों को स्कूल की किताबों के अलावा कविताएं, कहानियां और नैतिक शिक्षा की किताबें भी पढ़ने को मिल रही है। सीएम ने कहा कि ये पहल बच्चों को खूब भा रही है।
डी.ए.वी.पी.जी कॉलेज में स्मार्ट लाइब्रेरी के उद्घाटन के मौके पर विधायक श्री खजानदास, प्रधानाचार्य डी.ए.वी पी.जी कॉलेज डॉ. के.आर. जैन, अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। मंच से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में मातृशक्ति के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में पारित हो चुका है।
वहीं सीएम धामी ने महिलाओं के विकास में भागीदार बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है।












Click it and Unblock the Notifications