एक्ट्रेस कृति सेनन ने CM धामी से की मुलाकात, फिल्म 'दो पत्ती' के सफल शूटिंग की कामना
बेव सिरीज 'दो पत्ती' की टीम ने सीएम धामी से उनके आवास पर शनिवार (23 सितंबर) को मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वेब सिरीज'दो पत्ती' की शूटिंग सफल होने की कामना की। सीएम से मुलाकात के बाद फिल्म की को-प्रोड्यूसर कनिका और कृति सेनन ने मुख्यमंत्री को बताया कि उत्तराखण्ड में शूटिंग के लिए उन्होंने 20 दिन में अपनी फिल्म प्रोडक्शन टीम को तैयार किया। सीएम को धन्यवाद देते हुए कृति ने कहा कि ये यह सब उत्तराखण्ड के फ़िल्म फ्रेंडली वातावरण की वजह से ही हो पाया।
मुख्यमंत्री आवास पर फिल्म विकास परिषद के CEO व महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी और संयुक्त निदेशक श्री नितिन उपाध्याय के साथ साथ नेशनल अवार्ड प्राप्त डायरेक्टर व 'दो पत्ती' के प्रोजेक्ट हेड श्री आर एस पिपलवा और शरद मित्तल प्रोडक्शन कंसलटेंट भी मौजूद रहे। बॉलीवुड एक्ट्रेस व प्रोड्यूसर ने कृति सेनन ने सीएम से मुलाकात के बाद कहा कि उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद (UFDC) द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम के तहत अब शूटिंग की अनुमति मिलना बहुत आसान हो चुका है। कृति ने कहा कि प्रदेश डेस्टिनेशन फिल्म शूटिंग के लिहाज से भी काफी सुविधाजनक है।

वहीं ढिल्लन ने बताया कि 'दो पत्ती' फिल्म की शूटिंग के लिए के लिए उनकी टीम देहरादून के आस पास और भी शूटिंग लोकेशंस तलाश रही है। उत्तराखंड के कई जगहों पर लगभग एक महीने तक ये शूटिंग चलेगी।
सीएम धामी ने कनिका ढिल्लन और कृति सेनन को उनकी फिल्म के सफल शूटिंग की कामना की है। उन्होंने वेब सिरीज 'दो पत्ती' की टीम को बताया कि उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद (UFDC) की नयी फ़िल्म नीति भी बनकर तैयार है और इस नई नीति में फिल्मों को पहले अधिक अनुदान की राशि दी जा रही है। सीएम ने कहा कि ओटीटी प्लेफॉर्म और वेब सिरीज को प्रोत्साहन देने का प्रावधान है।












Click it and Unblock the Notifications