2 मई से सभी विधानसभा का दौरा करेंगे सीएम बघेल, जानेंगे योजनाओं की जमीनी सच्चाई

2 मई से सभी विधानसभा का दौरा करेंगे सीएम बघेल, जानेंगे योजनाओं की जमीनी सच्चाई

रायपुर, 14 अप्रैल: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 मई से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का मैराथन दौरा करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। अधिकारियों का कहना है, इस बार मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रशासन को भी नहीं होगी। जिला प्रशासन को एक दिन पहले ही दौरे की जानकारी दी जाएगी।

CM Bhupesh Baghel will visit all the assembly from May 2

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के रणनीतिकार ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी सच्चाई पता चल सके। विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे। इस दौरान लापरवाही सामने आने पर अफसरों पर गाज भी गिर सकती है। इसलिए जिला स्तर पर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

बताया जा रहा है, मुख्यमंत्री प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीन स्तर पर अवलोकन करेंगे। आम लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से चर्चा कर उनका फीडबैक भी लेंगे। वे अपने इस दौरे के दौरान गांवों, तहसील कार्यालयों, पुलिस थानों, जनपद कार्यालयों, स्कूलों, आंगनबाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों के कामकाज और सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत अधोसंरचनाओं की उपलब्धता की समीक्षा करेंगे।

इन योजनाओं पर रहेगा मुख्यमंत्री का ध्यान
अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुराजी गांव योजना के अंतर्गत नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की समीक्षा करने वाले हैं। मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मिलेट मिशन, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना, वन अधिकार कानून, वनोपज संग्रहण एवं प्रसंस्करण, छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, जल जीवन मिशन आदि योजनाओं, कार्यक्रमों तथा अभियानों की समीक्षा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+