पंजाब: सीएम भगवंत मान ने विरोधियों को घेरा, कहा-पंजाब के लूटे हुए पैसों का हिसाब होगा
सी.एम. भगवंत मान ने विरोधियों को घेरा। नवजोत सिद्धू और बिक्रम मजीठिया पर तीखे निशाने साधे गए। उन्होंने कहा कि वह विरोधियों को उनके तरीके से जवाब देंगे।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मोहाली के खरड़ में मदर और चाइल्ड विंग 50 बैड के अस्पताल का उद्घाटन किया है। इस दौरान भगवंत मान ने विरोधियों को भी घेरा। नवजोत सिद्धू और बिक्रम मजीठिया पर तीखे निशाने साधे गए। उन्होंने कहा कि वह विरोधियों को उनके तरीके से जवाब देंगे।
सीएम मान ने सिद्धू पर तंज ने कसते कहा कि उनका बयान था कि भगवंत मान सत्ता में आने के बाद बदलाव लाएंगे, लेकिन बदलाव के नाम पर उन्होंने दूसरी शादी की और कुछ नहीं। इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि नवजोत सिद्धू के पिता ने भी दूसरी शादी की थी और नवजोत सिद्धू अपने पिता की दूसरी पत्नी के बेटे हैं। अगर उनके पिता ने दूसरी शादी नहीं की होती तो आज नवजोत सिद्धू नहीं होते।
उन्होंने कहा कि किसी तरह से काना नहीं हूं इसलिए मैं हर बात का जवाब देता हूं। जालंधर में एक दिन सारे विरोधी इकट्ठे हुए। जो गुम हो गए थे वह भी जालंधर में नजर आए। सभी ने इकट्ठे होकर गालियां निकाली। सी.एम. भगवंत मान ने चेतावनी देते हुए कहा कि मेरे साथ हिसाब कर लो। इकट्ठे होकर आओ ताकि पंजाब के लूटे हुए पैसों का हिसाब करिए। उन्होंने कहा कि इनकी चिट्ठियां नहीं चिट्ठे भी निकलेंगे। एक-एक बात जनतक करूंगा।
जालंधर में हुए प्रोग्राम में बाजबा ने बिना नाम लिए एम.एल.ए. उगोके पर निशाना साधा है। उसी को लेकर .एम. मान ने बाजवा पर सीधा बार किया है। बाजवा साहब कई वर्षों से सी.एम. बनने को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी लड़ाई पंजाब की नहीं कुर्सी की है। उन्होंने कहा कि बाजबा साहब! यह मोबाइल ही रिचार्ज नहीं करेगा दिमाग भी रिचार्ज करेगा।
उन्होंने कहा कि जिनके राजनीतिक चूल्हे बुझ चुके हैं वह दोबारा आग मचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में ढींडसा मेरी वोटों वाली फोटो देखकर हंसे थे कि यह भी चुनाव में खड़ा हुआ है। तब भगवंत मान ने कहा कि जब वह चुनाव में जीत जाएंगे तो वह इसी फोटो को देखकर बार-बार रोएंगे।












Click it and Unblock the Notifications