स्वास्थ्य मंत्री व वाइस चांसलर के विवाद पर बोले CM भगवंत मान

स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा और मेडिकल कॉलेज के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर के बीच विवाद के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि डॉ. राज बहादुर उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं

चंडीगढ़,31 जुलाई: स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा और मेडिकल कॉलेज के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर के बीच विवाद के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि डॉ. राज बहादुर उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। सी.एम. मान ने बताया कि उनके पिता की रीढ़ की हड्डी में चोट थी, तब वे सेक्टर 32 में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल थे। काम के दौरान इस तरह की कई गलतियां हो जाती हैं लेकिन इस मामले को और बेहतर तरीके से हैंटल किया जा सकता था।

bhagwant mann

उल्लेखनीय है कि गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में खराब व्यवस्था की शिकायत मिलने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने शुक्रवार को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और यहां की बदहाली पर रोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के वाइस चांसलर को बेहद खराब गद्दे पर लेटा दिया। बाबा फरीदकोट मेडिकल कॉलेज के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर ने आधी रात को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेज दिया है।

राज बहादुर के इस्तीफे के बाद पंजाब के नेताओं में हड़कंप मच गया है और विरोधी स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में खराब व्यवस्था की शिकायत मिलने के बाद, उन्होंने अचानक दौरा किया और यहां की खराब व्यवस्था पर अपना गुस्सा व्यक्त किया। इस बीच उन्होंने मेडिकल कॉलेज के वाइस चांसलर को बहुत खराब गद्दे पर लेटा दिया, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+