दिल्ली में अब टैंकर से नहीं होगी पानी की आपूर्ति, सीएम केजरीवाल ने RO ATM लगाने के डीजेबी को दिए निर्देश
Arvind Kejriwal: राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार टैंकर से पानी की सप्लाई को पूरी तरह से खत्म करने पर काम कर रही है। टैंकर से पानी की सप्लाई बंद करने और जहां भी टैंकर से पानी की आपूर्ति होती है उन स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश सीएम अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों को दिए।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि उन स्थानों पर आरओ एटीएम (RO ATM) लगाए जाए, जिससे कि दिल्ली में टैंकर से पानी की सप्लाई को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। दरअसल, सीएम केजरीवाल ने अधिकारियों और मंत्रियों के साथ शुक्रवार 29 सितंबर को पानी की आपूर्ति, आरओ एटीएम, यमुना की सफाई, सीवर सिस्टम की सफाई की समीक्षा बैठक की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केजरीवाल सरकार ने पिछले दिनों करीब 30 आरओ एटीएम प्लांट लगाए थे, उनके अच्छे नतीजे देखते हुए उन्होंने दिल्ली में करीब 500 आरओ एटीएम प्लांट लगाने की योजना बनाई है। इसी क्रम में सीएम केजरीवाल ने जेजे क्लस्टर्स के अलावा जहा भी टैंकर से पानी की आपूर्ति होती है, उन जगहों को चिन्हित करने के निर्देश दिए है।
जिससे कि दिल्ली में टैंकर से पानी की सप्लाई को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने यमुना को जून 2024 तक पूरी तरह से साफ करने को लेकर दिल्ली जल बोर्ड से विस्तृत प्लान मांगा है। खबर के मुताबिक, केजरीवाल ने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट के कार्य में उतनी तेजी नहीं है, जितनी आपेक्षित है।
उन्होंने इसके काम में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि यमुना में अब गंदा पानी जाना स्वीकार्य नहीं है। इसके लिए और क्या कदम उठाए जाएं, इसका पूरा प्लांट बनाएं। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने आगे बोलते हुए कहा, सात झीलों और एसटीपी की एक टीम बनाई जाए। साथ ही, वाटर रिचार्ज और रि-साइकिल की भी एक टीम बने।
इस दौरान सीएम ने सातो झीलों में जल्द से जल्द आरओ प्लांट लगाने के निर्देश दिए। रि-साइकिल में झीलों और एसटीपी शामिल किया जाए। केजरीवाल ने वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट की समीक्षा करते हुए कहा कि वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट पर टाइम लाइन के आधार पर काम किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications