पंजाब के बाद हिमाचल फतह की तैयारी, 6 अप्रैल को केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शो

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में धमाकेदार एंट्री की तैयारी कर ली है।

शिमला: आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में धमाकेदार एंट्री की तैयारी कर ली है। इसके लिए 6 अप्रैल को मंडी में एक रोड शो किया जा रहा है। इसके जरिए आप सुप्रीमो दिल्ली सीएम अरविंदर केजरीवाल विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल फूंकने जा रहे हैं। उनके साथ रोड शो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होंगे। रोड शो की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं।

arvind kejriwal

Recommended Video

    Punjab News: Central Government के फैसले के खिलाफ डटे Bhagwant mann l वनइंडिया हिंदी

    रोड शो की शुरुआत मंडी के विक्टोरिया पुल से होगी और इसका समापन पड्‌डल मैदान में होगा। रोड शो के लिए प्रदेशभर से पार्टी वर्कर और आम लोगों की भीड़ जुटाने के प्रयास जारी हैं। हालांकि अब आप नेता दावा कर रहे हैं कि रोड शो का फोकस मंडी संसदीय क्षेत्र पर रहेगा। मंडी संसदीय क्षेत्र के अलावा दूसरे विधानसभा हलकों के सक्रिय कार्यकर्ता भी इस रैली में शामिल होंगे।

    अपने खर्च से पहुंचना होगा रैली में
    रोक किसी के लिए नहीं होगी, लेकिन रोड शो में शामिल होने के इच्छुक लोगों को अपने निजी वाहन और खर्च पर मंडी पहुंचना होगा। पार्टी द्वारा रोड शो के लिए बसों की व्यवस्था नहीं की जा रही है। विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए पदाधिकारी डोनेशन इकट्‌ठा करके निजी वाहन हायर करके रैली में पहुंच सकते हैं। वाहनों के लिए पार्टी फाइनेंस नहीं करेगी।

    कई बड़े नेता थाम सकते है पार्टी का दामन
    रोड शो से अरविंद केजरीवाल हिमाचल में अक्तूबर-नवंबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे। सूत्रों की मानें तो मंडी रैली में कांग्रेस-भाजपा के कई बड़े चेहरे अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में AAP का दामन थाम सकते हैं। प्रदेश के ऐसे बड़े नेता सीधे अरविंद केजरीवाल से संपर्क में हैं। वहीं आए दिन काफी संख्या में कांग्रेस भाजपा से रुष्ट लोग आम आदमी पार्टी के जुड़ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+