Hyderabad: TRS ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक पर कसा तंज

हैदराबाद, 01 जुलाई। भाजपा के राष्ट्रीय नेता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में शामिल होने हैदराबाद पहुंच रहे हैं। वे तीन दिन तक राज्य के दौरे पर रहेंगे। इसको लेकर टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भजपा नेताओं से तेलंगाना के लोगों को यह पूछना चाहिए कि वे कम से कम पीएम मोदी के कार्यकाल की एक योजना योजना बता दें जिससे जनता को लाभ हुआ हो।

KT Ramarao

राज्य के दौरे पर आए नेताओं को 'राजनीतिक पर्यटक' करार देते हुए टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने लोगों से भाजपा से गंभीरता से सवाल करने का आग्रह किया कि प्रधानमंत्री ने पिछले आठ वर्षों में तेलंगाना के साथ क्या किया। उन्होंने कहा कि लोगों को और झूठ बोलने के लिए शहर में दो दिनों के लिए 'भाजपा सर्कस' होगा। केटीआर ने कहा कि भाजपा राज्य में 119 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त करने की योजना बना रही है, जो तीन दिनों तक निर्वाचन क्षेत्रों में रहेंगे। उन्होंने कहा कि टीआरएस आसानी से उन 100 चीजों की सूची बना सकती है जो केसीआर ने पिछले आठ वर्षों में तेलंगाना के लोगों के लिए किए हैं।

केटीआर ने कहा कि भाजपा के सभी राष्ट्रीय नेता राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक के लिए हैदराबाद आ रहे हैं। उनका स्वागत है। टीआरएस कार्यकर्ताओं से केटीआर ने कहा कि उन्हें हैदराबाद बिरयानी और ईरानी चाय पीने दें और राज्यभर में विकास कार्यों को दिखाएं। केटीआर ने गुरुवार को तेलंगाना भवन में एक बैठक में ये बातें कहीं।

केटीआर ने कहा 'क्या भाजपा नेता कम से कम एक लाभ बता सकते हैं जो पीएम मोदी द्वारा तेलंगाना के लिए किया गया था।' वे ये बातें कलवाकुर्ती विधानसभा क्षेत्र में एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। केटीआर टीआरएस कार्यकर्ताओं से कहा 'भाजपा नेताओं का स्वागत करना चाहिए और तेलंगाना के किसानों के पास गांवों में ले जाना चाहिए। उन्हें यह दिखाना चाहिए कि कैसे लोगों को चौबीसों घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने भाजपा के नेताओं को राजनीतिक पर्यटक बताते हुए का कि वे शहर में फ्लाईओवर, अंडरपास, टी-हब और चहुंमुखी विकास भी देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+