उत्तराखंड: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने युवा महोत्सव-2023 की तैयारियों को लेकर ली बैठक

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में राज्य में युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुँचाने हेतु आयोजित किए जा रहे युवा महोत्सव-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली।

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में राज्य में युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुँचाने हेतु आयोजित किए जा रहे युवा महोत्सव-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। कौशल विकास विभाग अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में युवा महोत्सव आयोजित करने जा रहा है।

Chief Secretary Dr. S.S. Sandhu took meeting regarding the preparations for the Youth Festival-2023

महोत्सव में सभी विभाग अपनी कौशल विकास व रोजगारपरक योजनाओं को युवाओं के समक्ष रखेंगे। इस महोत्सव के दौरान सभी विभाग युवाओं के लिए अपने स्टॉल लगाएंगे।मुख्य सचिव ने अधिकारियों को युवा महोत्सव गढ़वाल एवं कुमाऊँ दोनों मंडलों में आयोजित किए जाने व इस महोत्सव को प्रत्येक जनपद में लाइव टेलीकास्ट किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए शिक्षा विभाग की प्रदेशभर में संचालित 500 वर्चुअल कक्षाओं को भी उपयोग में लाया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि युवाओं को उचित एवं पूर्ण जानकारी मिल सके इसके लिये विशेषज्ञों को भी इसमें शामिल किया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी जाने वाली प्रदर्शनियों को भी अधिक से अधिक समय तक लगाए जाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक युवा लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे भी राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी मिलती रहे इसके लिए मोबाइल ऐप भी तैयार किया जाए। सभी विभागों द्वारा संचालित ऐसी योजनाओं की जानकारी इस एप में उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+